Headlines

Aakash Chopra advises Gambhir to avoid fights: गौतम गंभीर को बेवजह की लड़ाई से आकाश चोपड़ा ने बचने की सलाह दी है

[ad_1]

Last Updated:

Aakash Chopra advises Gambhir to avoid fights: भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर को विवादों से दूर रहने की सलाह दी गई है. उनके दिल्ली के साथी और क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के मालिक पार्थ जिंदल पर दिए बयान के बाद उन्हें बेकार की लड़ाई में ना पड़ने की सलाह दी है.

'गौती मत उलझो, इतनी लड़ाई ठीक नहीं', मित्र ने कोच गंभीर को दे दी बड़ी सलाहआकाश चोपड़ा ने गंभीर को बेवजह की लड़ाई से बचने की सलाह दी है

नई दिल्ली. भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने अपने छोटे से कार्यकाल में काफी ज्यादा विवाद पैदा कर दिया है. पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा ने उनको सलाह दी है कि वे ‘इतनी ज्यादा लड़ाइयां न कर लें’. हाल ही में हेड कोच ने इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के मालिक पार्थ जिंदल का नाम लिए बिना निशाना साधा था. जिंदल ने टीम के लिए स्प्लिट कोचिंग का सुझाव दिया था. चोपड़ा ने कहा कि ऐसा करके गंभीर खुद ही और ज्यादा आलोचना के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं.

गंभीर ने जिंदल पर तंज कसते हुए कहा था कि वे अपने ‘डोमेन’ में ही रहें, जब भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज जीत ली थी. इससे पहले भारत ने घरेलू टेस्ट सीरीज साउथ अफ्रीका से हार दी थी, जिससे गंभीर के कोचिंग करियर में यह दूसरी घरेलू वाइटवॉश थी. इसके बाद स्वाभाविक रूप से हर तरफ से आलोचना हुई, कई लोगों ने दिल्ली के नेता से कोच बने गंभीर की रणनीतियों को भारत की हार का कारण बताया.

“You expect that with Gautam,” चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में कहा. उन्होंने आगे कहा, “जब वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में आते हैं, तो दिल खोलकर बोलते हैं. कुछ भी छुपाते नहीं हैं. मेरी एक सलाह है गौतम के लिए. शायद जब हम मिलेंगे तो मैं उन्हें बताऊंगा. जब आप इतने जोशीले होते हैं और किसी व्यक्ति या चीज के पीछे पड़ जाते हैं, तो लोग आपके असफल होने का इंतजार करने लगते हैं. कई बार लगता है कि आप खुद ही इस तरह की आलोचना के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “एक बात गौतम के बारे में तय है. उनका दिल सही जगह पर है और वह बहुत पैशनेट इंसान हैं. वह हमेशा देश और टीम के लिए लड़ने को तैयार रहते हैं. मेरी सिर्फ एक सलाह है कि लड़ाई मत करो. लोग आपके गिरने का इंतजार करेंगे. आपको किसी को खुश करने की जरूरत नहीं है. इतनी ज्यादा लड़ाइयां मत लो.”

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

homecricket

‘गौती मत उलझो, इतनी लड़ाई ठीक नहीं’, मित्र ने कोच गंभीर को दे दी बड़ी सलाह

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *