[ad_1]
Last Updated:
AB De villiers on Gautam Gambhir: भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीता जो उसकी 31 मैच में 27वीं जीत है. अब दूसरे वनडे से पहले एबी डिविलियर्स ने गौतम गंभीर की कोचिंग स्टाइल पर बड़ा बयान दिया है. साउथ अफ्रीकी दिग्गज का मानना है कि गंभीर के स्टाइल से बैटिंग ऑर्डर को लचीलापन मिल रहा है.
गौतम गंभीर नई दिल्ली: भारत की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में 2-1 से जीत के बाद गौतम गंभीर ने कहा था कि उन्हें लगता है कि वनडे प्रारूप में बल्लेबाजी क्रम को जरूरत से ज्यादा महत्व दिया जाता है.
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने कहा कि वह भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर के इस विचार से ‘कुछ हद तक’ सहमत हैं कि वनडे बल्लेबाजी क्रम को जरूरत से ज्यादा महत्व दिया जाता है, लेकिन उन्होंने टीम में लचीलापन और खिलाड़ियों की मुख्य भूमिका के बीच संतुलन बनाने की जरूरत पर जोर दिया. डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा:
मैं उनसे कुछ हद तक सहमत हूं. मुझे वनडे में बल्लेबाजों के क्रम में बदलाव करना पसंद रहा है, लेकिन यह एक नाजुक मामला है क्योंकि आप खिलाड़ियों की भूमिकाओं के साथ ज्यादा छेड़छाड़ नहीं कर सकते.
उन्होंने कहा, ‘इसमें टॉप तीन, चार से छह नंबर के बल्लेबाज शामिल होते हैं, इसके बाद निचले क्रम के बल्लेबाजों की बारी आती है. यह लगभग तीन खंडों की तरह है और आप वास्तव में इसके साथ रचनात्मक हो सकते हैं. दाएं और बाएं हाथ के संयोजन बनाने के लिए और खेल की कुछ विशेष परिस्थितियों के अनुसार बदलाव करना सही है.’
डिविलियर्स ने भारतीय टीम की जमकर तारीफ करते हुए कहा, ‘भारत का प्रदर्शन विशेषकर टी-20 प्रारूप में अविश्वसनीय रहा है. यह तीनों प्रारूपों में सबसे अस्थिर प्रारूप है और ऐसे में अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखने का मतलब है कि टीम सही दिशा में आगे बढ़ रही है. मुझे लगता है कि इसका संबंध भारतीय क्रिकेट की गहराई से है.
About the Author
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें
[ad_2]
Source link