[ad_1]
Last Updated:
बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टी20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर ईयर में 50 छक्के जड़ने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. वहीं, अभिषेक से पहले टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी फुल-मेंबर देश के सिर्फ एक खिलाड़ी ने ही 50 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का कारनामा किया है.
अभिषेक शर्मा ने सूर्यकुमार यादव के सामने ली उनके क्लब में एंट्रीनई दिल्ली. डे-नाइट की चमचमाती रोशनी में मुल्लापुर का स्टेडियम किसी अखाड़े की तरह चमक रहा था. आसमान पर फुल मून जैसा फ्लडलाइट्स का नूर था और नीचे मैदान पर 214 रनों का पहाड़-सा लक्ष्य भारत की बल्लेबाज़ी पर दबाव का पहाड़, और दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज़ों की आँखों में शिकार करने की चमक. फिर ओपनिंग के लिए क्रीज़ पर आए अभिषेक शर्मा मानो किसी फिल्म का हीरो इंटरवल में एंट्री मार रहा हो. पहली ही गेंद से उनका तेवर ऐसा कि लगा जैसे वो लक्ष्य नहीं, गेंदबाज़ों के धैर्य की दीवार तोड़ने उतरे हों.
दिन-रात की इस रोशनी में अभिषेक ने साबित कर दिया कि वे सिर्फ ओपनर नहीं, टीम इंडिया के नए ‘बिग शो’ हैं, जिन्हें रोकना आसान नहीं और जब उन्होंने अपना 50वाँ छक्का इस साल पूरा किया, तो मैदान में तालियों की आवाज़ ने साफ कह दिया कि आने वाले समय में ऐसे कई और रिकॉर्ड बाएं हात के इस ओपनर के कदमों पर नतमस्तक होते नजर आएंगे. टीम इंडिया मैच जरूर हार गई पर शर्मा जी का छक्का अपनी कहानी लिख गया
सिक्सर वाले शर्मा जी
बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टी20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर ईयर में 50 छक्के जड़ने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. वहीं, अभिषेक से पहले टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी फुल-मेंबर देश के सिर्फ एक खिलाड़ी ने ही 50 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का कारनामा किया है. साल 2022 में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए 31 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें उन्होंने कुल 68 छक्के लगाए थे. हालांकि, टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड (फुल-मेंबर नेशन और एसोसिएट नेशन को मिलाकर) ऑस्ट्रिया के बल्लेबाज करणबीर सिंह के नाम है. साल 2025 में करणबीर ने अब तक 32 मैचों में कुल 122 छक्के लगाए हैं.
शर्मा जी का टी-20 सफर
हाल में एशिया कप और फिर ऑस्ट्रेलिया में अपनी धमक का एहसास कराने वाले टी20 इंटरनेशनल में अभिषेक शर्मा ने साल 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में डेब्यू किया था. जिसके बाद, अभिषेक अब तक 31 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 36.06 की औसत से कुल 1,046 रन बनाए हैं. जिनमें 6 अर्धशतक और 2 शतक शामिल हैं और उनका स्ट्राइक रेट 188.80 का है. वहीं, इस फॉर्मेट में अभिषेक का उच्चतम स्कोर 135 रनों का है, जो उन्होंने 2 फरवरी, 2025 को वानखेड़े में इंग्लैंड के खिलाफ बनाए थे. इस पारी दौरान अभिषेक ने महज 54 गेंदों का सामना करते हुए 250.00 स्ट्राइक रेट से धमाकेदार शतकीय पारी खेली थी, जिसमें 7 चौके और 13 छक्के जड़े थे. अभिषेक उन युवा बल्लेबाजों में से एक है जिनको भविष्य का सुपर स्टार माना जा रहा है बस जरूरत है तो उनके निरंतर रन बनाने की.
[ad_2]
Source link