[ad_1]
Agency:News18 Uttar Pradesh
Last Updated:
Aliens Viral Video : झांसी में एक किसान ने एलियन देखने का दावा किया है. किसान के मुताबिक खेतों में उसने एक अजीबोगरीब जानवर देखा जो कुछ ही देर में उड़ गया. अब यह वीडियो वायरल हो रहा है. हालांकि ये जांच का विषय है…और पढ़ें
वायरल वीडियो
हाइलाइट्स
- झांसी में किसान ने एलियन देखने का दावा किया.
- वायरल वीडियो की सच्चाई की जांच जारी है.
- घटना से ग्रामीणों में डर और उत्सुकता का माहौल.
झांसी : झांसी में एक अजीबोगरीब घटना चर्चा का कारण बनी हुई है. झांसी में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे लोग एलियन से लेकर भूत प्रेत से जोड़ कर देख रहे हैं. झांसी के एक छोटे से गांव में हुई इस घटना से लोगों में डर का माहौल है. झांसी के थाना उल्दन क्षेत्र के ग्राम रतौसा में एक अजीब घटना घटी. किसान राजू लम्मरदार ने अपने खेत में एक अजीब सी चीज देखी. जब वह उसके नजदीक पहुंचा, तो वह वस्तु अपने आप ही चलने लगी और दूर जाकर आसमान में उड़ गई.
खेत में हुई इस घटना के बाद ग्रामीण तमाम प्रकार के कयास लगा रहे हैं कि यह एलियन भी हो सकता है. फिलहाल सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गांव में इस वस्तु को कई लोगों ने आसमान में उड़ते भी देखा और दूर जाकर गायब हो गई. यह घटना ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इसके पीछे के कारणों को जानने के लिए उत्सुक हैं. हालांकि, अभी तक इस घटना के पीछे के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है और यह एक रहस्य बनी हुई है. लोग इसके पीछे भूत प्रेत का भी कयास लगा रहे हैं.
राजस्थान में UFO का दावा
गौरतलब है कि, देश के कई हिस्सों में ऐसी घटनाएं लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है. कई बार ऐसी वीडियो फेक भी निकले हैं. राजस्थान का एक वीडियो पिछले कुछ दिनों तक सोशल मीडिया पर खूब छाया रहा. जिसमें एक उड़न तश्तरी (UFO) दिखाई देता है, जिसे लोग धरती पर एलियन की एंट्री मान रहे थे. उसके बाद राजस्थान में उड़न तश्तरी (UFO) देखे जाने के दावे करने वाले वीडियो की भरमार सी लग गई थी. झांसी में कुछ समय पहले एक पार्क का वीडियो वायरल हुआ था. उस वीडियो में एक झूला खुद चल रहा था. बाद में यह वीडियो फेक निकला था. अब इस नई वीडियो की भी जांच चल रही है.
Jhansi,Jhansi,Uttar Pradesh
February 24, 2025, 15:10 IST
[ad_2]
Source link