Headlines

Akshaye Khanna Dhurandhar FA9LA Song know what is the real meaning of viral gana mostly people unaware of its meaning | ‘धुरंधर’ के ‘FA9LA’ गाने का क्या है असली मतलब? किसने गाया है अक्षय खन्ना का वो गाना, जिसके मतलब से अनजान हैं आप

[ad_1]

नई दिल्ली. आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ ने रिलीज के महज एक हफ्ते में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, फिल्म मल्टीस्टारर है. लेकिन फिल्म के असली हीरो अक्षय खन्ना बन चुका हैं. विलेन ‘रहमान डकैत’ के अवतार में नजर आए अक्षय खन्ना ने अपने दमदार अभिनय से इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. अक्षय खन्ना जब मुंबई में हुए 26/11 में इस्तेमाल हुए हथियारों का सौदा करने जाते हैं, तो उस एंट्री सीन में गाना बजता ‘FA9LA’, जिसने उन्हें ‘शेर-ए-बलोच’ बना दिया.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इसकी क्लिप्स वायरल हैं और यूजर्स इस गाने को 2024 के ‘जमाल कुद्दू’ की तरह ही एक कल्चरल मोमेंट बता रहे हैं. एक ओर जहां दर्शक अक्षय खन्ना की स्मूद, फ्री-फ्लोइंग डांस स्टाइल की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर लोग गाने के बोल और इसके असली अर्थ को समझने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं.

अक्षय के मूव्स ने बना दिया हिट

‘FA9LA’ की क्रेज देखते ही बन रहा है. रिलीज के बाद से यूट्यूब पर इसका ऑफिशियल वीडियो 7 मिलियन व्यूज पार कर चुका है, जबकि फिल्म के सीन की क्लिप्स इंस्टाग्राम पर करोड़ों बार शेयर हो रही हैं. अक्षय खन्ना के नैचुरल, फ्री-फ्लोइंग डांस मूव्स , जो कोरियोग्राफर के मुताबिक अनस्क्रिप्टेड थे. उन्होंने हर फ्रेम को यादगार बना दिया.

हिप-हॉप और ट्रेडिशनल खलीजी बीट्स का है फ्यूजन

‘FA9LA’ बहरीन का ओरिजिनल ट्रैक है, जो 2025 में फ्लिपराची ने रिलीज किया था. यह हिप-हॉप और ट्रेडिशनल खलीजी बीट्स का फ्यूजन है, जिसे डेजी और डीजे आउटलॉ ने कंपोज किया. सॉन्ग का टाइटल ‘FA9LA’ अरबी चैट अल्फाबेट ‘अरेबिजी’ से आया है, जहां ‘9’ अरबी के ‘स’ साउंड (साद) को रिप्रेजेंट करता है. बहरीनी स्लैंग में ‘फसला’ का मतलब है ‘फन टाइम’ या ‘पार्टी’ यानी मस्ती और सेलिब्रेशन का मूड. फिल्म में यह सीन बलूचिस्तान के रेबल गैंग के बीच आर्म्स डील के दौरान बजता है, जो अक्षय के किरदार को और भी धांसू बना देता है.

 लिरिक्स सिंपल लेकिन एनर्जेटिक 

याकी दूज दूज 3 इंदी खोश फसला

(चल भाई, जारी रख, जारी रख, मैं एक रिलैक्स जोन में हूं)

याकी तफूज तफूज वल्लाह खोश रकसा

(भाई, तुम जीत रहे हो, जीत रहे हो, कसम से यह एक जबरदस्त डांस है)

शाश्वत सचदेव ने इस फिल्म में किया फिट

म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेव ने इसे फिल्म में फिट किया, हालांकि टाइम कंस्ट्रेंट्स की वजह से ओरिजिनल प्लान चेंज हो गया, लेकिन रिजल्ट कमाल का निकला.

FA9LA’ के पीछे का असली चेहरा

इस वायरल हिट के पीछे बहरीन के रैपर हुसाम असीम हैं, जो अपने स्टेज नेम फ्लिपराची से जाने जाते हैं. उन्होंने ही खलीजी रिदम और हिप-हॉप एनर्जी के इस डायनामिक फ्यूजन को तैयार किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका संगीत से सफर किशोरावस्था में शुरू हुआ और साल 2003 में उन्होंने औपचारिक तौर पर इंडस्ट्री में कदम रखा. अपनी आकर्षक आवाज और उत्साहपूर्ण स्टाइल के लिए मशहूर फ्लिपराची को साल 2024 में बहरीन आर्टिस्ट ऑफ द ईयर से भी नवाजा गया. उन्होंने शकील ओ’नील, शग्गी और द गेम जैसे इंटरनेशनल सितारों के साथ भी काम किया है और ‘ई ला’, ‘शूफहा’ जैसे ट्रैक बनाए हैं. ‘धुरंधर’ के जरिए ‘FA9LA’ की वैश्विक पहचान ने उनके इंटरनेशनल करियर में एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *