Headlines

alyy khan supports pakistani rapper talha anjum on waving indian flag | भारतीय झंडा लहराने वाले पाकिस्तानी रैपर के सपोर्ट में आए अली खान

[ad_1]

Last Updated:

पाकिस्तानी रैपर तल्हा अंजुम के भारतीय झंडा लहराने पर विवाद खड़ा हो गया था. ज्यादातर पाकिस्तानियों ने उन्हें खूब बुरा-भला कहा. मगर पाकिस्तानी मूल के मशहूर एक्टर अली खान ने उनका सपोर्ट किया. उन्होंने दिलजीत दोसांझ और हानिया आमिर की फिल्म ‘सरदार जी 3’ पर भी अपने विचार रखे. उन्होंने आर्यन खान की ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को अजीब सीरीज बताया.

भारतीय झंडा लहराने पर अली खान ने पाकिस्तानी सिंगर पर दिया बयानअली खान ने कई भारतीय शोज और फिल्मों में काम किया है.

नई दिल्ली: पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश एक्टर अली खान ने पाकिस्तानी रैपर तल्हा अंजुम की तारीफ की है, जिन्होंने नेपाल कॉन्सर्ट के बीच भारतीय झंडा लहराकर विवाद खड़ा कर दिया था. उनका यूं झंडा लहराना विवादित था, लेकिन सोशल मीडिया पर भारत-पाकिस्तान के लोग उनके एक्शन पर बहस करने लगे थे. कुछ लोगों ने उनकी आलोचना की, तो कई लोगों ने उनकी तारीफ में आवाज बुलंद की.

अली खान ने एक पॉडकास्ट में तल्हा  के एक्शन का सपोर्ट किया. वे बोले, ‘बहुत अच्छा किया. जब मैं भारत जाता हूं, तो ऐसा होता है. लोगों मेरे काम की तारीफ करते हैं. पाकिस्तानी शो करने की वजह से कोई यह नहीं कहता कि इसे जूतों से मारो. वहां बहुत प्यार मिलता है.’ उन्होंने दिलजीत दोसांझ की भी तारीफ की. वे बोले, ‘उन्होंने फिल्म की. मुकर तो नहीं गया. फिल्म भारत में रिलीज नहीं हुई. अंदाजा लगाएं कि उन्हें कितना आर्थिक नुकसान हुआ था.’

आर्यन खान की सीरीज पर दिया रिएक्शन
अली खान ने आर्यन खान की सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ पर भी अपनी राय जाहिर की, जिसमें पुराने सिनेमा के चार्म को नए के साथ मिक्स किया. नतीजतन, बॉलीवुड की उथल-पुथल से भरी दुनिया नजर आई, जिसमें पावर स्ट्रगल देखने को मिला. वे बोले, ‘मुझे आर्यन खान की बैड्स ऑफ बॉलीवुड अजीब लगी. इसे आप अपने परिवार के साथ नहीं देख सकते, क्योंकि इसकी भाषा बहुत खराब है.’

अली खान को अजीब लगी सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’
अली खान ने आगे कहा, ‘सीरीज में जिस बोलचाल का इस्तेमाल किया गया है, वह न्याय संगत नहीं लगती. यह जबरन छोपी गई है. जिस तरह लोगों को दिखाया गया है, क्या वाकई में वे सड़क छाप भाषा में बात करते हैं ?’ उन्हें लगा कि भाषा की वजह से सीरीज का लोगों पर असर कमजोर हुआ. वे बोले, ‘जरूरत पड़ने पर ऐसी भाषा इस्तेमाल होती, तो ठीक था. लेकिन हर एक फ्रेम में इसका इस्तेमाल इसे नीरस बनाता है.’

About the Author

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

homeentertainment

भारतीय झंडा लहराने पर अली खान ने पाकिस्तानी सिंगर पर दिया बयान

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *