Headlines

Ashes Snickometer turns villain in Jamie Smith catch: एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भी स्निकोमीटर को लेकर मैदान पर बवाल देखने को मिला.

[ad_1]

Last Updated:

Ashes Snickometer Controversy: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट में एक बार फिर स्निको मीटर को लेकर बवाल हुआ. खेल के पहले एलेक्स कैरी स्निकोमीटर के कारण आउट होने से बचे थे. वहीं दूसरे इंग्लैंड के जेमी स्मिथ को स्निकोमीटर के कारण नॉआउट करार दिया गया.

स्निको मीटर को लेकर दूसरे दिन भी ड्रामा, चाहकर भी आउट नहीं दे पाए अंपायरस्निको मीटर को लेकर भड़के ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन भी स्निकोमीटर पर बवाल हुआ. तीसरे टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स कैरी को लेकर स्निको मीटर पर बहस हुई थी. गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के पास गई थी, लेकिन टीवी रिप्ले में स्निकोमीटर ने गेंद के बल्ले से कोई सपंर्क नहीं बताया. ऐसा ही मामला खेल के दूसरे इंग्लैंड की पारी में जेमी स्मिथ के साथ हुआ.

दरअसल पैट कमिंस की एक शॉर्ट पिच गेंद पर इंग्लैंड के जेमी स्मिथ किसी तरह बचने की कोशिश की थी, लेकिन इस दौरान गेंद स्मिथ के ग्ल्व्स को छूते हुए उनके हेलमेट से लगी और उस्मान ख्वाजा के पास चली गई. ख्वाजा ने शानदार लॉफ्टेड कैच लपका. हालांकि, इस कैच को लेकर अंपायर नितिन मेनन आश्वस्त नहीं थे. ऐसे में उन्होंने टीवी अंपायर के पास जाने का फैसला किया.

स्निको मीटर पर भड़के ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

उस्मान ख्वाजा ने जेमी स्मिथ का काफी लो ग्राउंडेड कैच पकड़ा था, जिसके कारण अंपायर नितिन मेनन ने कैच को चेक करने के लिए थर्ड अंपायर के पास भेजा, लेकिन रिप्ले में स्निको मीटर ने सारा खेल ही पलट दिया. दरअसल स्निको मीटर के मुताबिक गेंद जेमी स्मिथ के ग्ल्व्स में लगी ही नहीं, बल्कि हेलमेट से लगकर उस्मान ख्वाजा के पास गई, जिसके कारण इंग्लैंड का यह बल्लेबाज नॉट आउट करार दिया गया. वहीं वीडियो रिप्ले में साफ पता चल रहा था कि गेंद पहले ग्ल्व्स लगते हुए हेटमेट को छू कर उस्मान ख्वाजा के पास पहुंची. क्योंकि स्निको मीटर में कोई सबूत नहीं मिला, उसकी वजह से जेमी स्मिथ को जीवनदान मिला.

इस पूरी घटना के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने अंपायर को घेर लिया. वह जेमी स्मिथ को आउट नहीं दिए जाने से काफी निराश थे. मिचेल स्टार्क ने तो स्टंप माइक में यहां तक कह दिया कि इस स्निको को मीटर फौरन मैच से हटाओ. हालांकि, नितिन ने सभी खिलाड़ियों को समझाया कि जब कोई सबूत ही नहीं मिला तो बल्लेबाज को आउट नहीं दिया जा सकता है. वहीं जेमी स्मिथ इस जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके और 22 गेंद में 26 रन बनाकर पैट कमिंस की ही गेंद पर आउट हुए.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

स्निको मीटर को लेकर दूसरे दिन भी ड्रामा, चाहकर भी आउट नहीं दे पाए अंपायर

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *