Headlines

Ashish Nehra Backs shubman gill: गिल के सपोर्ट में उतरे नेहरा, बोले- सिर्फ 2 मैच में किसी को जज नहीं कर सकते

[ad_1]

Last Updated:

आशीष नेहरा का कहना है कि शुभमन गिल जैसे बल्लेबाज को एक या दो टी20 मैच के आधार पर आंकना ठीक नहीं है. गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी 5 मैचों की सीरीज के पहले दो टी20 मैचों में सस्ते में आउट हो गए. गिल आईपीएल में गुजरात टाइटंस के कप्तान हैं जबकि नेहरा इस टीम के हेड कोच हैं. कोच ने अपने कप्तान का बचाव किया है.

गिल के सपोर्ट में उतरे नेहरा, बोले- सिर्फ 2 मैच से किसी को जज नहीं कर सकतेशुभमन गिल की आलोचना से खुश नहीं आशीष नेहरा.

नई दिल्ली. गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा कप्तान शुभमन गिल की फॉर्म पर जल्दबाजी में की जा रही आलोचनाओं से खुश नहीं हैं. उन्होंने कहा कि इतने उतार-चढ़ाव वाले टी20 फॉर्मेट में दो मैच के आधार पर किसी खिलाड़ी को खारिज कर देना जल्दी निष्कर्ष निकालने की बढ़ती हुई प्रवृत्ति का संकेत है. एशिया कप के दौरान उप-कप्तान के रूप में टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में लौटे गिल ने पिछले 10 मैच में कुल 181 रन बनाए हैं जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 140 से कम रहा है.

पिछले दो सत्र में गुजरात टाइटंस के कोच के तौर पर गिल को करीब से देखने वाले नेहरा से पूछा गया कि क्या वह चिंतित हैं जबकि आईपीएल शुरू होने में अभी तीन महीने ही बचे हैं. अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर पूर्व तेज गेंदबाज नेहरा ने कहा, ‘तीन महीने तो छोड़ दो, अगर आईपीएल तीन हफ्ते बाद भी होता तब भी मैं चिंतित नहीं होता क्योंकि आप टी20 जैसे प्रारूप की बात कर रहे हैं. और अगर मैं गलत नहीं हूं तो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ दो मैच ही खेले गए हैं.’

शुभमन गिल की आलोचना से खुश नहीं आशीष नेहरा.

आशीष नेहरा का मानना है कि भारत में आलोचना की मूल समस्या सिर्फ संख्याओं को देखकर निष्कर्ष पर पहुंच जाना है. उन्होंने कहा, ‘यही हमारी समस्या है. इस प्रारूप में (भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट हो या आईपीएल) अगर शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी को दो-तीन मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं करने पर आंका जाए तो मुश्किल होगी.’ अपनी खास व्यंग्यात्मक शैली में नेहरा ने कहा कि अगर बदलाव चाहिए तो विकल्पों की कोई कमी नहीं है. उन्होंने कहा, ‘आपके पास बहुत विकल्प हैं. अगर आप देखना चाहते हैं तो अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल को हटा सकते हैं तथा साई सुदर्शन और रुतुराज गायकवाड़ को पारी का आगाज करा सकते हैं.’ नेहरा ने कहा, ‘अगर आप इन्हें (साई और रुतुराज) भी हटाना चाहें तो वाशिंगटन सुंदर और ईशान किशन से पारी का आगाज करा सकते हैं. इसलिए विकल्प बहुत हैं. अगर आप एक-दो मैच हारते हैं या किसी बल्लेबाज या गेंदबाज के आंकड़े अच्छे नहीं हैं और आप उन्हें बदलने की बात करते हैं तो फिर मुश्किल होगी.

‘वह एक संपूर्ण पैकेज बन जाते हैं’
पिछले सत्र में एक तय संयोजन की वजह से सुंदर ने टाइटंस के लिए केवल छह मैच खेले थे लेकिन नेहरा ने संकेत दिए कि अगर वह फिट रहे तो इस बार उनका उपयोग पहले से कहीं ज्यादा होगा. भारतीय टीम में सुंदर की भूमिका से संदेह बन गया है कि वह मुख्यतः बल्लेबाजी ऑलराउंडर है या एक विशेषज्ञ स्पिनर जो अच्छी बल्लेबाजी भी कर लेता है. लेकिन नेहरा के मुताबिक सुंदर एक उच्च स्तरीय बल्लेबाज हैं और अगर पिच से मदद मिले तो वह अपनी ऑफ-स्पिन के साथ एक संपूर्ण पैकेज बन जाते हैं.

नेहरा ने की वॉशिंगटन सुंदर की तारीफ
बकौल नेहरा, ‘वॉशिंगटन सुंदर के पास जो कौशल है, मेरे लिए वह पहले एक बल्लेबाज हैं, जो पहले से छठे या सातवें स्थान तक कहीं भी खेल सकते हैं. उनके पास इतनी क्षमता है. और जहां तक आपके सवाल की बात है (बल्लेबाज या गेंदबाज) तो यह परिस्थितियों पर निर्भर करता है. अगर पिच से थोड़ी मदद मिलती है तो वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों के साथ पूरा पैकेज हैं.’

16 दिसंबर को होगी आईपीएल की नीलामी
अबुधाबी में 16 दिसंबर को होने वाली मिनी-नीलामी कोलकाता नाइट राइडर्स (64.30 करोड़ रुपये) और चेन्नई सुपर किंग्स (43.40 करोड़ रुपये) जैसी टीमों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगी जो फिर से अपनी कोर टीम बना रही हैं. लेकिन टाइटंस को सिर्फ पांच खिलाड़ियों की जरूरत है और उनके पास 12.90 करोड़ रुपये की राशि है. नेहरा ने कहा, ‘हमारी कोर टीम तैयार है और हमने सिर्फ चार-पांच खिलाड़ियों को रिलीज किया है. अगर आप नई टीम बना रहे होते हैं तब रणनीति अलग होती है.’

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

गिल के सपोर्ट में उतरे नेहरा, बोले- सिर्फ 2 मैच से किसी को जज नहीं कर सकते

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *