[ad_1]
Last Updated:
Champions trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) का चौथा मैच आज 22 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड (Australia vs England) के बीच खेला जाएगा. स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसल…और पढ़ें
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड (Australia vs England) के बीच मैच लाहौर में खेला जाएगा.
नई दिल्ली. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) का चौथा मैच आज 22 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड (Australia vs England) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें इसके लिए तैयार है. ऑस्ट्रलिया ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है. यानी की इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करती नजर आएगी. ऑस्ट्रेलिया की कमान स्टिव स्मिथ के हाथों में है तो वहीं, इंग्लैंड की कमान जोस बटलर के हाथ में है.
स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतने के बाद कहा,” हम गेंदबाजी करेंगे. यह काफी अच्छी सतह लग रही है. जब हम अभ्यास कर रहे थे तो थोड़ी ओस थी. ऊपर से थोड़ी स्विंग मिल रही है, हम इसका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे. (कैरी) वह शानदार बल्लेबाजी कर रहा है.” बटलर ने कहा, ” हम 50-50 की स्थिति में बल्लेबाजी करते. यह अच्छी पिच लग रही है. हम कुछ भी छिपाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं. हम वाकई उत्साहित हैं.”
इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI- मैथ्यू शॉर्ट, ट्रैविस हेड, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेट कीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, स्पेंसर जॉनसन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड की प्लेइंग XI- फिलिप साल्ट, बेन डकेट, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड
New Delhi,New Delhi,Delhi
February 22, 2025, 14:07 IST
[ad_2]
Source link