[ad_1]
Last Updated:
Australia Announce Squad For 3rd Ashes: एडिलेड टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है. कप्तान पैट कमिंस की वापसी हुई है जबकि उस्मान ख्वाजा और नाथन लायन को भी टीम में शामिल किया गया हैं. मैच 17 दिसंबर से एडिलेड ओवल में होगा.
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस की एशेज में वापसीनई दिल्ली. इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के पहले दो मुकाबले में जीत हासिल करने वाली मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे मुकाबले के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. कप्तान पैट कमिंस एडिलेड में होने वाले तीसरे एशेज टेस्ट के लिए वापसी करने वाले हैं. बुधवार को उन्हें 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है. कमिंस ब्रिस्बेन टेस्ट के बाद टीम में इकलौते नए खिलाड़ी हैं. ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया ने आठ विकेट से जीत दर्ज कर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली थी. 32 साल के कमिंस जुलाई से मैदान से बाहर थे. वेस्टइंडीज दौरे के दौरान उन्हें पीठ में चोट लग गई थी.
ऑस्ट्रेलिया के कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा, “हमें लगता है कि वह पूरी तरह तैयार हैं. वह हमारी उम्मीदों से कहीं आगे हैं और ब्रिस्बेन टेस्ट के लिए भी उनके खेलने पर चर्चा हुई थी. इस टेस्ट मैच से पहले काफी बहस हुई थी. अब जब हमने उन्हें और बेहतर स्थिति में देखा है, तो हमें लगता है कि एडिलेड की चुनौतियों के लिए वह पूरी तरह तैयार हैं. नेट्स में सिमुलेशन से उनकी स्किल्स तैयार हो गई हैं. उनका शरीर भी फिट है. अगर अगले हफ्ते कुछ और नहीं होता है, तो मुझे उम्मीद है कि पैट कमिंस टॉस के लिए मैदान पर होंगे.”
What changes do you think Australia should make going into the third #Ashes Test in Adelaide?
[ad_2]
Source link