[ad_1]
Last Updated:
मार्नस लाबुशेन ब्रिसबेन हिट की तरफ से खेल रहे हैं. होबार्ट हर्रिकेन के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने 44 गेंद पर 8 चौके और 2 छक्के लगाते हुए 77 रन की पारी खेली.ये उनके टी-20 करियर की सबसे तेज पारी है. आमतौर पर टेस्ट…और पढ़ें
टेस्ट क्रिकेटर का टी-20 अवतार रहा धमाकेदार
नई दिल्ली. कहते है कि एक अच्छा टेस्ट प्लेयर बेहतरीन टी-20 खिलाड़ी बन सकता है पर एक अच्छा टी-20 बल्लेबाज टेस्ट में सफल हो जाए ये जरूरी नहीं. इस बात को चरितार्थ करते हुए ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन के बैट ने बीबीएल में वो कर दिखाया जिसका इंतजार खुद मार्नस लाबुशेन भी कर रहे थे.
आईपीएल के ऑक्शन में जब मार्नस लाबुशेन को किसी टीम ने नहीं खरीदा तो इसको आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने एक चैलेंज की तरह लिया और फिर लगातार अपनी बल्लेबाजी पर काम करते रहे . मार्नस लाबुशेन ने एक इंटरव्यू में भी कहा कि वो आईपीएल में जो उनको इग्नोर किया गया उससे उन्होंने इस फॉर्मेट में और काम करने का प्रेरणा ली . और टेस्ट सीरीज खत्म होते ही उनका कहा सामने आ गया.
मार्नस की मैजिकल बल्लेबाजी
मार्नस लाबुशेन बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में कोई खास प्रदर्सन नही कर पाए थे जिसका उनको मलाल था . इसके बाद वे दूसरे बच्चे के जन्म के समय अपने परिवार के साथ उपस्थित रहे. इन जिम्मेदारियों से निपटने के बाद लाबुशेन पहली बार सीजन में खेलने उतरे और पहले ही मैच में 77 रन बना दिए. उनकी बैटिंग देख ऐसा लग ही नही रहा था कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय 20 या फिर IPL में नहीं खेल सकते. बता दें कि लाबुशेन के पास आईपीएल कांट्रेक्ट नहीं है और ऑस्ट्रेलिया के लिए भी वे सिर्फ 1 टी 20 खेल सके हैं.बीग बैश लीग में मार्नस लाबुशेन ब्रिसबेन हिट की तरफ से खेलते हैं . होबार्ट हर्रिकेन के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने 44 गेंद पर 8 चौके और 2 छक्के लगाते हुए 77 रन की पारी खेली.
लाबुशेन के लैप शॉट
आम तौर पर सीधे बल्ले से खेलने वाले मार्नस लाबुशेन ने गाबा के मैदान पर गजब के शॉट्स खेले. लंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए मार्नस लाबुशेन ने पहले अपने टेस्ट टीम के साथी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा के साथ पारी को जमाया फिर उन्होने दिखाई अपने शॉट्स की रेंज. किताब शॉट्स तो पहले ही मार्नस लाबुशेन के पास थे पर जिस तरह से उन्होंने इनोवेटिव शॉट्स खेला उससे हर कोई हैरान रह गया. खास तौर पर जिस तरह से लैप शॉट खेलते हुए उन्होने अपना अर्धशतक पूरा किया वो हर किसी को हैरत में डाल गया. रिली मेरेडिथ की गेंद पर वे पहले आगे बढ़े लेकिन गेंद को लेग स्टंप की तरफ जाता देख वे घूमे और गेंद को विकेट के पीछे उड़ा दिया. गेंद 6 रन के लिए चली गई. इसी शॉट से लाबुशेन ने अपना अर्धशतक पूरा किया.इस शॉट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग उनके शॉट्स की तुलना पंत के शॉट्स के कर रहे है.
New Delhi,Delhi
January 16, 2025, 16:57 IST
[ad_2]
Source link