[ad_1]
Last Updated:
BCCI on Vijay Hazare Trophy: भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए हर सीनियर खिलाड़ी के लिए घरेलू क्रिकेट मैच खेलना अनिवार्य कर दिया है. अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली सिलेक्शन कमिटी ने इस बात की सिफारिश की थी, जिसके बाद अब इस नियम को सख्ती से लागू किया जाने वाला है. विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबले छह दिसंबर शुरू हो रहे हैं. इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में खेलने के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पहले ही हामी भर दी है.
रोहित शर्मा और विराट कोहलीनई दिल्ली: बीसीसीआई ने भारतीय टीम के मौजूदा खिलाड़ियों के लिए 24 दिसंबर से शुरू हो रही विजय हजारे ट्रॉफी में कम से कम दो वनडे मैच खेलना अनिवार्य कर दिया है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी-20 मैच (19 दिसंबर) और न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे (11 जनवरी, 2026) के बीच तीन सप्ताह से ज्यादा का अंतर है और बोर्ड चाहता है कि सभी सीनियर खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट खेलें.
अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने सभी को यह निर्देश दे दिया है. इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला में हार के बाद यह सिफारिश की गई थी, इसमें हर प्रारूप में घरेलू क्रिकेट पर अधिक जोर देने के लिए कहा गया था.
विराट कोहली और रोहित शर्मा टूर्नामेंट के लिए अपनी उपलब्धता की सूचना दे चुके हैं. वहीं सीनियर खिलाड़ी शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव को अपनी अपनी टीमों के लिए कम से कम दो मैच खेलने के लिए कहा जा सकता है. बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने कहा:
विजय हजारे ट्रॉफी के छह दौर 24 दिसंबर से खेले जाने हैं. यह खिलाड़ियों और उनके प्रदेश संघों पर निर्भर करता है कि वे कौन से दो दौर खेलना चाहते हैं. किसी को छूट तभी दी जाएगी जब उत्कृष्टता केंद्र से किसी को अनफिट घोषित किया जाता है, लेकिन अधिकारियों का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला के बाद चोट से उबरने के लिए काफी समय होगा.
इस निर्देश से यह धारणा भी टूटेगी कि चयन समिति और मुख्य कोच गौतम गंभीर सिर्फ कोहली और रोहित का उदाहरण देना चाहते हैं, जिन्हें किसी को कुछ साबित नहीं करना है. इस बीच जसप्रीत बुमराह को धर्मशाला में तीसरे टी-20 से पहले निजी कारणों से घर लौटना पड़ा. विश्वस्त सूत्रों के अनुसार उनके करीबी परिजन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूत्र ने कहा, ‘सब कुछ ठीक रहा तो वह चौथे या पांचवें मैच के लिए लौट सकते हैं.’
About the Author
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें
[ad_2]
Source link