[ad_1]
Last Updated:
India Vs England 1st T20I : भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली टी20 सीरीज के काफी कुछ बदलने वाला है. बीसीसीआई ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को लेकर जो नए नियम बनाए हैं उसे कोलकाता में लागू कर दिया गया है. अब सभी…और पढ़ें
भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर प्रैक्टिस सेशन के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ
हाइलाइट्स
- टीम इंडिया के लिए नए नियम लागू.
- खिलाड़ियों को टीम बस में ही यात्रा करनी होगी.
- निजी वाहनों का उपयोग नहीं कर सकेंगे खिलाड़ी.
नई दिल्ली. भारत को ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज और उससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ घर पर मिली हार के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने खिलाड़ियों पर कड़ाई से नए नियमों को लागू करने का फैसला लिया है. भारत और इंग्लैंड के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाली टी20 सीरीज के पहले मैच से बीसीसीआई के तमाम दिशानिर्देश को सभी खिलाड़ियों को पालन करना होगा. क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के 10-प्वाइंट गाइडलाइन को लागू करने की तैयारी कर रहा है. इसके मुताबिक अब किसी भी खिलाड़ी को निजी वाहन का उपयोग करने की आजादी नहीं होगी. सभी टीम बस में ही यात्रा करेंगे.
CAB के अध्यक्ष स्नेहाशिष गांगुली ने पुष्टि की कि सभी व्यवस्थाएं BCCI की नई नीतियों के अनुसार की गई हैं. स्नेहाशिष ने PTI से कहा, “BCCI के खिलाड़ियों के लिए 10 प्वाइंट गाइडलाइन के अनुसार क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल ने कोई अलग गाड़ी व्यवस्था नहीं की है. भारतीय टीम के लिए केवल एक टीम बस की व्यवस्था की गई है. क्रिकेटरों के लिए कोई निजी गाड़ी नहीं होगी. हमें दिशानिर्देशों का पालन करना होगा जो साफ तौर पर कहते हैं कि सभी खिलाड़ियों को मैचों और प्रैक्टिस सेशन के लिए टीम के साथ यात्रा करनी चाहिए.”
He’s BACK
Team India
Mohd. Shami
Eden GardensJust good #TeamIndia | #INDvENG | @MdShami11 | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/PwCuEOcaDA
— BCCI (@BCCI) January 20, 2025
[ad_2]
Source link