[ad_1]
Last Updated:
Ben Stokes Ashes Bowled Mitchell Starc The Ashes: एडिलेड ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे एशेज टेस्ट की पहली पारी में मिचेल स्टार्क द्वारा आउट होने के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स बेहद गुस्से में थे. तीसरे दिन बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने मेजबान टीम के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम को 168/8 के स्कोर पर सिमट जाने के बाद भी वापसी की उम्मीद बनाए रखी.
Ben Stokes Starcएडिलेड: क्रिकेट के दो सबसे पुराने दुश्मन और उनकी सबसे बड़ी लड़ाई…ऐतिहासिक एशेज टेस्ट सीरीज का एडिलेड में खेला जा रहा तीसरा मुकाबला. तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के पास इंग्लैंड पर 356 रन की विशाल लीड. मैच पूरी तरह मेजबान कंगारुओं के कब्जे में. इंग्लैंड के लिए कप्तान बेन स्टोक्स ने 198 गेंद में 83 रन बनाकर जरूर लड़ाई की कोशिश की, लेकिन मिचेल स्टार्क की जादुई गेंद ने स्टंप उखाड़ते हुए उनका भी गेम ओवर कर दिया.
बोल्ड होते ही खुद पर झुंझलाए बेन स्टोक्स
बेन स्टोक्स ने सुबह के सत्र में जोफ्रा आर्चर के साथ नौवें विकेट के लिए रिकॉर्ड 106 रन की साझेदारी करके इंग्लैंड के एशेज अभियान में जान फूंकने की कोशिश की. इस साझेदारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी की बढ़त 85 रन तक सिमट गई. यह एडिलेड में इंग्लैंड के लिए नौवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है. मिचेल स्टार्क की अंदर आती गेंद पर 83 रन पर बोल्ड होने के बाद स्टोक्स निराशा में खुद को कोसते हुए मैदान से बाहर निकले. उन्होंने 198 गेंद की पारी में संयमित पारी में आठ चौके लगाए जबकि आर्चर ने 51 रन का योगदान दिया.
[ad_2]
Source link