[ad_1]
Last Updated:
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसे होटल की खूब चर्चा हो रही है, जिसे भूतिया बताया जा रहा है. इस होटल में मौजूद भूत का सामना इंडियन क्रिकेटर सौरव गांगुली भी कर चुके हैं, जिसके बाद उन्होंने होटल छोड़ दिया था.
मैच से एक रात पहले देखे थे भूत (इमेज- फाइल फोटो) इंग्लैंड के काउंटी डरहम में स्थित लुमली कैसल एक शानदार महल है, जो अब लग्जरी होटल के रूप में जाना जाता है. 1389 में बना यह कैसल अपनी खूबसूरती के साथ-साथ भूतिया कहानियों के लिए भी मशहूर है. दुनिया के सबसे भूतिया होटलों की लिस्ट में शामिल इस जगह पर कई सदियों से पैरानॉर्मल एक्टिविटी की खबरें आती रही हैं.
इनमें सबसे प्रसिद्ध है लिली ऑफ लुमली की आत्मा की कहानी. 14वीं सदी में लिली नाम की यह महिला कैसल की मालकिन थी. कैथोलिक चर्च के नियम ना मानने पर दो पुजारियों ने उसे कुएं में फेंककर मार डाला था. कहा जाता है कि तब से उसकी आत्मा कैसल में भटकती है, जो मेहमानों को डराती है. यह कहानी तब और चर्चा में आई जब 2002 में भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड टूर पर थी. तब टीम के कप्तान सौरव गांगुली को भूतिया एक्सपीरियंस हुआ था.
नहीं भूलते वो रात
टीम चेस्टर-ले-स्ट्रीट में मैच के लिए रुकी थी और लुमली कैसल होटल में ठहरी थी. तब कप्तान सौरव गांगुली को सूट रूम दिया गया था जो बेहद शानदार था. डिनर के बाद वो सोने गए. लाइट्स बंद करते ही बाथरूम से पानी बहने की आवाज आई. उठकर चेक किया तो नल बंद था. वो फिर सो गए लेकिन आधी रात को फिर वही आवाज आने लगी. कई बार ऐसा हुआ तो गांगुली डर गए. वे भागकर टीममेट रॉबिन सिंह के कमरे में गए और फर्श पर सो गए. कप्तान होने के बावजूद उन्होंने डर की बात नहीं बताई, सिर्फ कहा कि फ्लोर पर सोना चाहते हैं. गांगुली ने बाद में किताब ‘बीफीज़ क्रिकेट टेल्स’ में यह अनुभव शेयर किया. उन्होंने कहा कि अगली सुबह मैच था, इसलिए सोना जरूरी था लेकिन डर से रात भर उन्हें नींद नहीं आई. इसके बाद गांगुली ने कभी इस होटल में रुकने से इनकार कर दिया.
कहानी प्रमोट करते हैं होटल वाले
दिलचस्प बात यह है कि गांगुली के बाद भी कई क्रिकेट टीमों को यहां अजीब अनुभव हुए. 2004 में वेस्ट इंडीज टीम और 2005 में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भी पैरानॉर्मल एक्टिविटी फील की और होटल बदल लिया. शेन वॉटसन तो इतना डर गए थे कि ब्रेट ली के साथ सोना पड़ा. लुमली कैसल की भूतिया कहानियां सिर्फ क्रिकेटरों तक सीमित नहीं है. लोकल लोग बताते हैं कि लिली की आत्मा कुएं से निकलकर कैसल की दीवारों से गुजरती है. कई मेहमानों ने गोरी महिला की परछाई देखने, अजीब आवाजें सुनने और सामान अपने आप हिलने की शिकायत की है. होटल की वेबसाइट भी इन कहानियों को प्रमोट करती है और घोस्ट टूर्स ऑफर करती है, आज यह 73 कमरों वाला लग्जरी होटल है, जहां शादियां और इवेंट्स होते हैं, लेकिन रात में रुकने वाले मेहमान अक्सर डरावने अनुभव बताते हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों यह कहानी फिर वायरल हो रही है.
About the Author
न्यूज 18 में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. रीजनल सेक्शन के तहत राज्यों में हो रही उन घटनाओं से आपको रूबरू करवाना मकसद है, जिसे सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है. ताकि कोई वायरल कंटेंट आपसे छूट ना जाए.
[ad_2]
Source link