Headlines

Big Update: सैफ अली खान पर हमला करने वाला बांग्लादेशी, पहचान छुपाने के लिए बदल रहा था नाम, पुलिस ने किए कई खुलासे

[ad_1]

Last Updated:

सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी को पकड़ लिया है. क्राइम ब्रांच के डीसीपी दीक्षित गेडम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पकड़े गए आरोपी का नाम मोहम्मद इलियास शरीफुल इस्लाम शहजाद है. आरोपी के पास इंडियन आइडेंटिटी का कोई प्रूफ नहीं मिला…और पढ़ें

सैफ पर हमला करने वाला  बांग्लादेशी, पहचान छुपाने के लिए बदल रहा था नाम

सैफ अली खान पर हमला करने वाला बांग्लादेशी निकला.

मुंबई. सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी को पकड़ने के बाद मुंबई पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर रही है. मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच के डीसीपी दीक्षित गेडम ने बताया कि मोहम्मद इलियास शरीफुल इस्लाम शहजाद के पास इंडियन आइडेंटिटी का कोई प्रूफ नहीं मिला है. इसके बांग्लादेशी होने की बात कही है. इसके पास कुछ कैंचियां मिली हैं. पुलिस ने बताया कि कुछ महीने पहले ही भारत में आया है. और पहचान छुपाने के लिए नाम बदल रहा था. पहले इसका नाम विजय दास पता चला था. पुलिस ने बताया कि यह एक बार में स्विपिंग का काम कर रहा था.

दीक्षित गेडम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “सैफ अली खान पर जो शख्स चोरी के इरादे से घुसा था. उसने सैफ को चाकू से हमला कर घायल किया. उसका नाम मोहम्मद इलियास शरीफुल इस्लाम शहजाद है. उम्र 30 साल है. अभी तक की जांच में यह पता चला है कि ये आरोपी चोरी के इरादे से उस घर में घुसा था. इस आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और पुलिस कस्टडी की रिक्वेस्ट की जाएगी और आगे की पूछताछ की जाएगी.”


आरोपी के खिलाफ पासपोर्ट एक्ट के खिलाफ भी मामला दर्ज

दीक्षित गेडम ने आगे कहा,”ये जो आरोपी है बांग्लादेशी है. ऐसा हमारा शक है. इसलिए उचित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और उस हिसाब से मामले की जांच की जा रही है. पासपोर्ट एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है.” हालांकि डीसीपी ने ये भी बताया कि अभीतक की जांच में यह निकलकर नहीं आया है कि यह पहले भी सैफ के घर जा चुका है. आरोपी पकड़ने के बाद हमें पूछताछ के लिए कम वक्त मिला है.

सैफ अली खान पर हुआ था हमला

बता दें, सैफ अली खान पर बांद्रा के ‘सतगुरु शरण’ बिल्डिंग की 12वीं मंजिल पर स्थित उनके घर में बृहस्पतिवार को हमलावर ने कई बार चाकू से वार किया था. सैफ की इमरजेंसी सर्जरी करने वाले चिकित्सकों ने बाद में उनकी रीढ़ से टूटे हुए चाकू का 2.5 इंच का टुकड़ा निकाला था. डॉक्टर्स का कहना था कि अगर चाकू दो मिलीमीटर और अंदर घुस जाता तो गंभीर चोट लग सकती थी.

homeentertainment

सैफ पर हमला करने वाला बांग्लादेशी, पहचान छुपाने के लिए बदल रहा था नाम

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *