[ad_1]
Black Friday Sale 2025: पॉपुलर ई-कॉमर्स वेबसाइट जैसे अमेजन, फ्लिपकार्ट, विजय सेल्स, क्रोमा पर ब्लैक फ्राइडे सेल (Black Friday Sale) जारी है. इस सेल के दौरान स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स जैसे टीवी-फ्रिज पर 65 फीसदी तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा कार्ड-ऑफर, बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर जैसे बेनेफिट्स भी उपलब्ध हैं, जिससे कीमत और कम हो जाती है.
Amazon Black Friday Sale 2025 में बंपर छूट
अमेजन की ब्लैक फ्राइडे सेल 28 नवंबर को शुरू हो गई है, जो 1 दिसंबर तक चलेगी. सेल में स्मार्ट टीवी, फ्रिज समेत कई इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स पर छूट दी जा रही है. कंपनी ने 32 इंच से 65 इंच तक के स्मार्ट टीवी पर 55-65% तक की कटौती की है.
Flipkart पर इन दिन तक चलेगी सेल
फ्लिपकार्ट की ब्लैक फ्राइडे सेल 23 नवंबर से शुरू हो चुकी है और 28 नवंबर तक चलेगी.
Croma पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
क्रोमा की ब्लैक फ्राइडे सेल 22 नवंबर से शुरू हो गई थी. यह ऑफर 30 नवंबर तक वैलिड है.
कौन सी साइट पर ज्यादा डिस्काउंट?
- छोटे टीवी (32-43 इंच): अमेजन पर VW और Acer पर 64-67% तक छूट, जो फ्लिपकार्ट के Foxsky (67%) से मैच करता है. लेकिन अमेजन पर बैंक ऑफर्स से कुल सेविंग ज्यादा.
- बड़े टीवी (50+ इंच): फ्लिपकार्ट पर Toshiba (55 इंच, 55% छूट) और Realme (50 इंच, 55% ऑफ) पर बेहतर, जबकि अमेजन पर TCL 55 इंट पर 62% छूट लेकिन एमआरपी ज्यादा. अगर प्रीमियम ब्रांड चाहें तो अमेजन का TCL चुनें.
कौन सी साइट पर ज्यादा डिस्काउंट?
- छोटे फ्रिज (200L के आसपास): फ्लिपकार्ट पर Haier/CANDY पर 35-36% + एक्सचेंज से सस्ता (10,000 रुपये से कम). अमेजन पर Whirlpool 192L पर 26% छूट लेकिन बैंक से कुल 14,865 रुपये.
- बड़े फ्रिज (300L+): फ्लिपकार्ट पर realme 584L पर 53% (41,990 रुपये) सबसे ज्यादा सेविंग, BOSCH 41%. अमेजन पर Samsung (236L, 38%) या LG (446L, 27%) पर ब्रांडेड ऑप्शन बेहतर, लेकिन छूट कम. अगर फैमिली साइज चाहें तो फ्लिपकार्ट चुनें.
Amazon पर बैंक ऑफर
अमेजन की ब्लैक फ्राइडे सेल में एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी इंस्टैंट डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा आईसीआईसीआई अमेजन पे क्रेडिट कार्ड के जरिए शॉपिंग पर 5 फीसदी डिस्काउंट और 5 फीसदी कैशबैक मिल रहा है.
Flipkart पर बैंक ऑफर
फ्लिपकार्ट की ब्लैक फ्राइडे सेल में एचएसबीसी और बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्ड से पेमेंट करने पर 10% इंस्टैंट डिस्काउंट डिस्काउंट मिल रहा है.
[ad_2]
Source link