[ad_1]
Agency:Local18
Last Updated:
Bollywood Blockbuster Movie Name: बॉलीवुड की कई फिल्मों ने ताबड़तोड़ कमाई की. एक ऐसी ही धमाकेदार मूवी साल 2016 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म से एक्टर ने भी 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी.
आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’
हाइलाइट्स
- इस फिल्म ने कुल 2070 करोड़ की कमाई की थी.
- एक्टर ने भी फिल्म से करोड़ों रुपये कमाए थे.
- रिलीज के साथ ही फिल्म को लोगें का प्यार मिला था.
Bollywood Blockbuster Movie Name: साल 2016 में कई बॉलीवुड फिल्में रिलीज हुई. कुछ ने कमाल किया. तो कुछ दर्शकों का दिल नहीं जीत पाई. लेकिन एक फिल्म ने तो धमाका ही कर किया. इस मूवी की कहानी, गानों और किरदारों को फैंस ने बहुत पसंद किया. धमाकेदार फिल्म का नाम है ‘दंगल.’ आमिर खान समेत कई फेमस चेहरे इस मूवी में अहम भूमिका निभाते दिखे थे. 5-6 नहीं, कुल 41 अवॉर्ड्स दंगल ने जीते थे.
छप्परफाड़ कमाई करने वाली फिल्म ‘दंगल’
फिल्म ‘दंगल’ में आमिर खान के अलावा फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, सुहानी भटनागर, साक्षी तलवार और अपारशक्ति खुराना जैसे सितारे नजर आए थे. महावीर सिंह फोगाट की बेटियों की कहानी ने लोगों का रिलीज के साथ ही दिल जीत लिया. 90 करोड़ के बजट में इस मूवी को बनाया गया था. मूवी के कलेक्शन की बात करें तो वो 2070 करोड़ रहा था.
आमिर खान ने एक फिल्म से कमाए 275 करोड़
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान ने दंगल में काम करने के लिए 35 करोड़ रुपये की फीस ली थी. इसके अलावा फिल्म की कमाई के हिस्से में से भी एक्टर को 140 करोड़ मिले. इसके बाद फिल्म चीन में रिलीज हुई और धाकड़ कमाई की. Forbes की रिपोर्ट के मुताबिक चीन की कमाई में से आमिर को लगभग 100 करोड़ रुपये मिले थे. सारी कमाई को जोड़ें को आमिर खान ने दंगल से 275 करोड़ रुपये कमाए.
दंगल फिल्म ने जुड़ी बातें
जीते थे ढेर सारे अवॉर्ड्स
IMDb के मुताबिक फिल्म दंगल ने कुल 41 अवार्ड जीते. इसमें 4 फिल्मफेयर अवॉर्ड, 1 गोल्डन रूस्टर अवॉर्ड, 3 जी साइन अवॉर्ड, 1 नेशनल फिल्म अवॉर्ड, 6 मिर्ची म्यूजिक अवॉर्ड और 5 बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड भी शामिल है.
चीन में कमाए 1000 करोड़
न सिर्फ देश बल्कि चीन में भी इस फिल्म ने 1000 करोड़ की कमाई की थी. ऐसी बहुत कम फिल्में हैं, जिन्हें विदेश से भी मोटी कमाई की. दंगल ऐसा करने वाली 33वीं फिल्म बनी थी.
एक्टिंग और कहानी दमदार
गीता और बबीता का दमदार कहानी को लोगों ने बहुत पसंद किया. किरदार में जान डालने के लिए पूरी स्टार कास्ट ने बहुत मेहनत की. ट्रेनिंग ली. दिल्ली और पंजाब जैसी लोकेशन पर इस फिल्म की शूटिंग हुई थी. कहानी के अलावा गानों को भी दर्शकों का बहुत प्यार मिला था.
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh
February 04, 2025, 13:32 IST
[ad_2]
Source link