[ad_1]
Agency:Local18
Last Updated:
Bollywood Celebs Mumbai House: बॉलीवुड के कई सितारों का घर मुंबई के जुहू में है, जहां वो अपने परिवार के साथ रहते हैं. स्टार्स के घर की कीमत करोड़ों में है.
अमिताब बच्चन और धर्मेंद्र जैसे एक्टर का घर जुहू में.
हाइलाइट्स
- अमिताभ बच्चन का घर ‘जलसा’ जुहू में स्थित है.
- धर्मेंद्र और हेमा मालिनी का घर ‘अद्वितीय’ जुहू में है.
- इन सितारों के घर की कीमत बहुत ज्यादा है.
Bollywood Celebs Mumbai House: मुंबई में प्रॉपर्टी का भाव असमान छूता है. यहां रहने वाले फिल्म स्टार्स के घर की कीमत भी करोड़ों में है. सितारों के घर के बाहर अक्सर फैंस की भीड़ देखने के लिए मिलती है. स्टार्स ने अपने घरों के नाम भी रखे हैं. जैसे शाहरुख खान के घर का नाम है ‘मन्नत.’ वहीं, अमिताभ बच्चन के घर का नाम है ‘जलसा.’ आइए जानते हैं किन सितारों का जुहू में घर है.
बॉलीवुड सितारों के लग्जरी घर
बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन का घर जुहू इलाके में है. अमिताभ बच्चन के घर का नाम जलसा है. हर रविवार अमिताभ बच्चन अपने फैंस से अपने घर के बाहर मिलते हैं. इसके अलावा शत्रुघ्न सिन्हा का घर जो रामायण नाम से जाना जाता है. वो भी इसी इलाके में रहते हैं. बॉलीवुड के सबसे मशहूर विलेन अमरीश पूरी का घर भी इसी इलाके में है.
इन सितारों का घर भी है पास-पास
शत्रुघ्न सिन्हा के घर से दाहिने तरफ की सड़क किनारे मशहूर विलन डैनी डेंजोंगप्पा का बंगला है. जब बात बॉलीवुड की हो तो बॉलीवुड के सबसे मशहूर जोड़े को कैसे भूला जा सकता है. 90 के दशक की सबसे मशहूर जोड़ी धर्मेंद्र और हेमा मालिनी का घर भी इसी इलाके में है. इनके घर का नाम अद्वितीय है. हेमा के घर से थोड़ी दूरी पर सनी देओल और बॉबी देओल का भी घर है. इसी के कुछ दूरी पर अजय देवगन और काजोल का घर शिवशक्ति भी स्थित है, जहां वो अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं. रानी मुखर्जी का घर भी इसी रास्ते में पड़ता है.
इसे भी पढ़ें – शाहरुख या सलमान खान…कौन है बॉलीवुड का सबसे अमीर एक्टर? करोड़ों में नेटवर्थ, जीते हैं लग्जरी लाइफ!
फैंस लेते हैं जमकर सेल्फी
बॉलीवुड सितारों के घर के बाहर आपको अक्सर फैंस के भीड़ देखने को मिल जाएगी. खासतौर पर दिवाली और ईद जैसे मौके पर सितारे बालकनी में आकर फैंस से मिलते भी हैं. बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन से मिलने के लिए तो हर संडे फैंस पहुंचते हैं.
कितनी है कीमत?
अमिताभ बच्चन के बंगले की कीमत 100-120 करोड़ बताई जाती है. अजय देवगन और काजोल का घर भी लगभग 60 करोड़ का है. बाकी स्टार्स के लग्जरी घर भी बहुत महंगे हैं.
Mumbai,Maharashtra
February 04, 2025, 11:54 IST
[ad_2]
Source link