[ad_1]
Last Updated:
Best Business Ideas: अगर आप अपने पैरों पर खड़ा होना चाहते हैं तो फिर कई ऐसे छोटे बिजनेस हैं, जिन्हें आप अपने घर से शुरू कर सकते हैं. आज हम आपको ऐसे ही बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे शुरू करने में बहुत ज्यादा पैसों की जरूरत नहीं होती है. (रिपोर्ट:वंदना रेवांचल तिवारी)

ज्यादातर लोग छोटा-मोटा बिजनेस कर साइड इनकम के तौर पर अच्छी आमदनी चाहते हैं लेकिन किसी भी व्यवसाय को शुरू करने के लिए पूंजी की जरूरत होती है और काफी लोगों के पास पर्याप्त पूंजी नहीं होती है. आज हम आपको मात्र 10 हजार रुपये में शुरू होने वाले बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं.

अगर आप कम पैसे में कोई व्यापार करने का सोच रहे हैं और उस व्यापार में आप ज्यादा मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो 10 हजार रुपये से कम में टिफिन सर्विस बिजनेस की शुरुआत की जा सकती है. खासतौर पर महिलाओं के लिए यह ऑप्शन काफी बढ़िया है.

बड़े शहरों से लेकर छोटे कस्बों में कई ऐसी जगहें हैं, जहां लोग नौकरी या पढ़ाई के चलते अकेले रहते हैं. उन्हें घर का खाना चाहिए होता है. ऐसे में यह काम घर पर ही कम लागत में शुरू किया जा सकता है, जिससे आप घर बैठे अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अगरबत्ती बनाने के बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको लाइसेंस की जरूरत होगी, साथ ही आपको फर्म का GST रजिस्ट्रेशन भी कराना होगा. छोटे स्तर पर व्यापार की बात करें, तो घर से आपको यह बिजनेस शुरू करने के लिए करीब 10 से 15 हजार रुपये तक चाहिए होंगे लेकिन इसमें हाथों से ज्यादा काम करना होता है. इससे आप शुरुआत में करीब 30 हजार रुपये प्रति माह तक कमा सकेंगे. कमाई प्रोडक्ट की डिमांड के हिसाब से बढ़ती जाएगी.

अगर आप कम पैसे लगाकर कोई छोटा-मोटा बिजनेस करना चाहते हैं, तो पापड़ का बिजनेस कर सकते हैं. यह काम बड़े स्तर पर भी किया जा सकता है. आप चंद हजार रुपयों से लेकर लाखों रुपयों के निवेश तक इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं. इससे आप अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं क्योंकि पापड़ हर भोजन की थाली की शान होती है. यही वजह है कि मार्केट में अलग-अलग फ्लेवर के पापड़ों की बहुत डिमांड रहती है.

अगर आप उन लोगों में से हैं, जो कम लागत में एक ऐसा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, जिसे शुरू करने में ज्यादा दिक्कत न आए और कमाई भी अच्छी हो, तो आप टेलरिंग यानी कि सिलाई का बिजनेस शुरू कर सकते हैं. टेलरिंग बिजनेस को दुकान खोले बिना घर से ही शुरू किया जा सकता है.

इस व्यापार में सबसे ज्यादा जरूरी चीज हुनर है. सिलाई सीखना इतना भी मुश्किल काम नहीं है. 3-4 हजार रुपये की सिलाई मशीन और इससे जुड़ा जरूरी सामान आपके बजट में आ जाएगा.

अगर आप बेरोजगार हैं और आपके पास व्यवसाय शुरू करने के लिए ज्यादा पूंजी नहीं है, तो यह आपके लिए एक शानदार अवसर हो सकता है. चाट-फुल्की के स्टॉल पर, त्योहारों और सामाजिक कार्यक्रमों में दोना-पत्तल की मांग हमेशा रहती है. ऐसे में इस व्यवसाय को छोटे स्तर पर शुरू कर आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.
[ad_2]
Source link