[ad_1]
Last Updated:
Cameron Green expected to be most expensive: ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन आईपीएल मिनी नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बन सकते हैं. पूर्व भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने मॉक ऑक्शन में ग्रीन को 30.5 करोड़ में खरीदा और मथीशा पथिराना के लिए 13 करोड़ की बोली लगाई.
क्या आईपीएल ऑक्शन में कैमरून ग्रीन के लिए सीएसके 20 करोड़ रुपये तक खर्च करेगी?नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के शानदार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पर सभी की नजरें होंगी. मंगलवार को होने वाली आईपीएल मिनी नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी के तौर पर खरीदे जाने की उम्मीद जताई जा रही है. ग्रीन ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 29 मैचों में 153.69 की स्ट्राइक रेट से 70 रन बनाए हैं और 16 विकेट लिए हैं. ये ऑलराउंडर मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेल चुका है. पिछला आईपीएल सीजन उन्होंने पीठ की चोट के कारण नहीं खेला था. अब वह मिनी-नीलामी पूल में शामिल हैं और उन्होंने 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर खुद को बतौर बल्लेबाज रजिस्टर किया है.
हाल ही में जियोहॉटस्टार ने एक मॉक ऑक्शन कराया, जिसमें पूर्व भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रतिनिधित्व किया. केकेआर के पास मिनी-नीलामी में सबसे बड़ी रकम 64.3 करोड़ रुपये है. इतनी बड़ी रकम के साथ केकेआर को ग्रीन को खरीदने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है और मॉक ऑक्शन में उथप्पा ने 26 साल के ग्रीन को 30.5 करोड़ रुपये में खरीदा.
उथप्पा का मानना है कि असली नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स भी ग्रीन के लिए 20 करोड़ रुपये तक की बोली लगा सकती है. सीएसके के पास 43.4 करोड़ रुपये की दूसरी सबसे बड़ी रकम है. उथप्पा ने कहा, “मुझे पता था कि सीएसके भी एक मिडिल ऑर्डर ऑलराउंडर के पीछे जाएगी. मुझे लगा वे 25-28 करोड़ रुपये तक जा सकते हैं. हकीकत में मुझे लगता है कि वे 20 करोड़ रुपये तक की बोली लगाएंगे, क्योंकि उन्हें बाकी भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों के लिए भी रकम बचाकर रखनी होगी. लेकिन मॉक ऑक्शन में मैं ग्रीन जैसे खिलाड़ी के लिए 35 करोड़ रुपये तक जाने को तैयार था. मुझे लगता है कि कैमरून ग्रीन को नंबर 3 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए.”
उथप्पा ने मथीशा पथिराना के लिए भी 13 करोड़ रुपये की सफल बोली लगाई. उन्होंने कहा, “यह सब प्लानिंग और चीजों को आसान रखने की बात है. हमें एक अच्छे डेथ बॉलर की जरूरत थी. केकेआर के पास जो कोचिंग स्टाफ है, उसके साथ पथिराना डेथ ओवर्स में काफी असरदार हो सकते हैं. हाल ही में उनका प्रदर्शन थोड़ा कमजोर रहा है और वे फिर से नीलामी पूल में आ गए हैं, जिससे उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए और मोटिवेशन मिलेगा. फ्रेंचाइजी बदलने से भी मदद मिल सकती है.”
उथप्पा ने आगे कहा, “पथिराना, वरुण चक्रवर्ती और वैभव अरोड़ा में से अगर पूछा जाए कि पहले इलेवन में कौन बल्लेबाजी करेगा, तो वह वैभव अरोड़ा होंगे. साथ ही, वरुण भी अपनी बल्लेबाजी पर काम कर रहे हैं, वह भी अब छक्के मारने से ज्यादा दूर नहीं हैं.”
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
[ad_2]
Source link