[ad_1]
CCTV Hack: आपने मोबाइल फोन या लैपटॉप हैक करने की खबर तो कई बार सुनी होगीा लेकिन हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं. साउथ कोरिया में चार आरोपियों ने फोन या लैपटॉप नहीं बल्कि 1 लाख 20 हजार सीसीटीवी कैमरों को हैक कर लिया और लोगों के निजी फोटेज को एक फॉरेन वेबसाइट पर यौन शोषण संबंधी डेटा के रूप में बेच दिया. आजकल भारत में भी सीसीटीवी घर पर लगाने का प्रचलन बढ़ गया है. लोग अपने घर और सामान की सुरक्षा के लिए इसे घर पर फटाफट लगवा तो लेते हैं लेकिन ये नहीं जानते कि कैसे घर में लगा सीसीटीवी हैक होने पर डायरेक्शन भी चेंज कर सकते हैं.
आपने अगर हॉल में भी ये कैमरा लगवाया होगा तो हैकर्स कैमरे की डायरेक्शन बदलकर आपके बेडरूम तक में भी सबकुछ देख सकता है. अब जरा सोचिए कि आपके खाना खाने से लेकर सोने तक का रिकॉर्ड सबकुछ हैकर्स के पास चुटकियों में पहुंच जाएगा. लेकिन आखिर ये वो कैसे करते हैं, और इससे आप कैसे खुद को सुरक्षित रख सकते हैं, ये हम आपको बताते हैं.
हैकर्स कैसे आपके सीसीटीवी के डायरेक्शन को करते हैं चेंज?
आजकल IP कैमरे यानी वो कैमरे जो इंटरनेट से जुड़ते हैं, साधारण CCTV से सस्ते और ज्यादा स्मार्ट लगते हैं, इसलिए घर-दुकान में बहुत लोग लगा रहे हैं. लेकिन यही इंटरनेट कनेक्शन इन्हें हैकर्स के लिए आसान शिकार बना देता है. अगर पासवर्ड आसान या पुराना रखा हो तो कोई भी दूर बैठा आदमी कैमरा हैक करके आपका घर अंदर से देख सकता है. मतलब जितना सुविधाजनक है, उतना ही खतरा भी है.
हफपोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, ज्यादातर CCTV और IP कैमरे इसलिए हैक हो जाते हैं क्योंकि लोग फैक्ट्री वाला डिफॉल्ट पासवर्ड (जैसे admin या 12345) कभी बदलते ही नहीं. ऐसा पासवर्ड रखने पर हैकर घर बैठे-बैठे आपका कैमरा एक्सेस कर सकता है. इतना ही नहीं, रिपोर्ट के अनुसार, एक वेबसाइट है ‘शोडन’, जो इंटरनेट पर घूम-घूमकर ऐसे कैमरे ढूंढती है जिनका पासवर्ड अभी भी डिफॉल्ट है और उनकी लाइव वीडियो पूरी दुनिया को दिखा देती है.
कई बार हैकर्स ये वीडियो चुराकर फॉरेन अडल्ट वेबसाइट्स पर भी डाल देते हैं और अगर आप फेक ईमेल या मैसेज पर क्लिक करते हैं तो फिशिंग के जाल में फंस जाते हैं फिर तो आपका पासवर्ड सीधे हैकर के हाथ लग जाता है और फिर वो आपके घर के अंदर पर हर पल नजर रख सकता है.
कैसे कैमरे को रखें हैकर्स की नजरों से दूर?
अगर आपके घर में भी सीसीटीवी है तो आप इसे हैकर्स की नजरों से अपने कैमरे को बचा सकते हैं. इसके लिए बस आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा.
सबसे पहला काम, कैमरा लगाते ही कंपनी वाला पुराना पासवर्ड (डिफॉल्ट पासवर्ड) तुरंत बदल दें और हर कैमरे के लिए अलग-अलग और मजबूत पासवर्ड बनाएं. जैसे 12-15 अक्षरों वाला जिसमें नंबर, अपरकेस-लेवरकेस अक्षर हो और स्पेशल साइन भी एड करें. कहीं और इस्तेमाल किया पुराना पासवर्ड दोबारा कभी मत कैमरे में एड करें. जहां भी ऑप्शन हो, मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (MFA) को जरूर ऑन करें, यानी पासवर्ड डालने के बाद फोन पर एक कोड भी आएगा, तब ही कैमरे की एक्टिविटी को एक्सेस कर सकेंगे और सबसे जरूरी, कैमरे का सॉफ्टवेयर या फर्मवेयर हमेशा लेटेस्ट वर्जन में अपडेट रखें. क्योंकि पुराने वर्जन से हैकर को बहुत आसानी से जानकारी मिल सकती है. बस ये छोटे-छोटे काम कर लेंगे तो कोई भी दूर बैठा शख्स आपका कैमरा नहीं देख पाएगा.
इसके अलावा हर तीस दिन में पासवर्ड बदलते रहें. कैमरे का सॉफ्टवेयर और फर्मवेयर हमेशा नया-नया अपडेट करते रहें. बेडरूम, बाथरूम या जहां कपड़े चेंज करते हो वहां बिल्कुल कैमरा मत लगाएं और अगर कभी भी लगे कि कैमरा अपने आप घूम रहा है या कोई अजीब आवाज आई है, तो फट से पासवर्ड बदल दें और तुरंत पुलिस या साइबर सेल में शिकायत करें.
[ad_2]
Source link