[ad_1]
Last Updated:
IND vs BAN: चैंपियंस ट्रॉफी में जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में मोहम्मद शमी भारतीय पेस अटैक की अगुवाई करेंगे. इमरूल कायेस ने बुमराह की कमी से बांग्लादेश को फायदा होने की बात कही.
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का पहला मैच बांग्लादेश से होगा.
हाइलाइट्स
- चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश से भारत का पहला मैच
- 20 फरवरी को दुबई स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीम
- बुमराह के बिना टीम इंडिया को हल्के में ले रहा भारत
नई दिल्ली: 19 फरवरी से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम को जसप्रीत बुमराह की कमी खलेगी. लोअर बैक इंजरी से परेशान बुमराह तय समय तक फिट नहीं हो पाए. ऐसे में भारतीय पेस अटैक थोड़ा हल्का तो पड़ा है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि टीम पूरी तरह कमजोर पड़ गई. कोई धार ही नहीं बची. बुमराह की गैर मौजूदगी में मोहम्मद शमी पर भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई की जिम्मेदारी होगी, जिसमें हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह भी हैं.
इस बीच बांग्लादेश के पूर्व सलामी बल्लेबाज इमरूल कायेस ने कहा है कि जसप्रीत बुमराह की गैर मौजूदगी में उनकी टीम के पास भारत को दबाव में लाने का मौका होगा. याद हो कि भारत और बांग्लादेश चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबले से करेगी.
कायेस ने पीटीआई वीडियो से कहा, ‘भारतीय टीम काफी मजबूत है और उसके पास बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण और बल्लेबाजी क्रम है, लेकिन बुमराह टीम में नहीं है. हम सभी को पता है कि पिछले दो साल में उसने भारतीय क्रिकेट के लिए क्या किया है, उसकी गैर मौजूदगी से बांग्लादेश को फायदा मिलेगा.’
इमरूल कायेस ने बांग्लादेश के लिए 39 टेस्ट, 78 वनडे और 14 टी-20 मैच खेले हैं. कायेस ने कहा, ‘शमी की वापसी बड़ी बात है. वह इस समय फिटनेस समस्या से जूझ रहा है, लेकिन लय हासिल करने पर वह बांग्लादेश के लिए बड़ा खतरा होगा.’
बांग्लादेश टीम में अनुभवी हरफनमौला शाकिब अल हसन और खराब फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज लिटन दास नहीं हैं. कायेस ने कहा, ‘मुझे शाकिब की कमी खलेगी क्योंकि वह शानदार खिलाड़ी है. किसी भी मैच में उसका योगदान काफी रहता है. इस समय बांग्लादेश की टीम संघर्ष कर रही है क्योंकि अगर शाकिबत नहीं खेलता है तो उन्हें एक अतिरिक्त स्पिनर उतारना होगा.’
उन्होंने कहा, ‘लिटन का फॉर्म भी चिंता का सबब है, लेकिन बीपीएल के कुछ मैचों में उसने रन बनाए हैं. सौम्य सरकार और तंजीद तमीम ने भी रन बनाए हैं. मुझे लगता है कि टीम को बल्लेबाजी में चिंता करने की जरूरत नहीं है. मेहदी हसन मिराज चैम्पियन खिलाड़ी है और वह किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी कर सकता है.’
New Delhi,Delhi
February 17, 2025, 16:38 IST
[ad_2]
Source link