Headlines

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ये बातें मिस की तो पछताना पड़ेगा

[ad_1]

Last Updated:

Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से 9 मार्च तक पाकिस्तान और दुबई में होगी. भारत अपने मैच दुबई में खेलेगा. फाइनल का स्थान भारतीय टीम के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा.

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ये बातें मिस की तो पछताना पड़ेगा

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से जुड़ी सारी जानकारी यहां

हाइलाइट्स

  • चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 19 फरवरी से 9 मार्च तक होगा.
  • भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा.
  • फाइनल का स्थान भारतीय टीम के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा.

नई दिल्ली. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के आगाज में अब कुछ ही वक्त रह गया है. 8 साल बाद होने जा रहे इस मेगा इवेंट में 8 टॉप टीमें खेलने उतरेंगी. 19 फरवरी से 9 मार्च तक पाकिस्तान के तीन जगह और दुबई में टूर्नामेंट का आयोजन होगा. मौजूदा चैंपियन पाकिस्तान, नंबर 1 वनडे टीम भारत और छह बार की वनडे विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. आठ टीमों को 4-4 के दो ग्रुप में बांटा गया है.

भारत अपने सारे मुकाबले दुबई में खेलेगा. सुरक्षा कारणों से बीसीसीआई ने टीम को पाकिस्तान भेजने से मना कर दिया था. दुबई 4 मार्च को पहले सेमीफाइनल की मेजबानी करेगा और दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा. फाइनल 9 मार्च को कहां खेला जाएगा ये भारतीय टीम पर निर्भर करेगा. अगर भारत फाइनल खेलेगा तो मैच दुबई में होगा वर्ना पाकिस्तान का गद्दाफी स्टेडियम ग्रैंड फिनाले की मेजबानी करेगा.

टीमें:
ग्रुप ए: भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश
ग्रुप बी: ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान

टीम स्क्वाड:
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती.

पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), बाबर आजम, फखर जमान, कमरान गुलाम, सऊद शकील, तैयब ताहिर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, सलमान अली आगा, उस्मान खान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी.

न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, विल ओ’रूर्क, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग, जैकब डफी.

बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), सौम्य सरकार, तंजीद हसन, तौहीद हृदॉय, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, जकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, रिषाद हुसैन, तस्किन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन इमोन, नासुम अहमद, तंजीम हसन साकिब, नाहिद राणा.

ऑस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), बेन द्वार्शुइस, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, मैथ्यू शॉर्ट, एडम जंपा.

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक, ब्राइडन कार्स, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, जो रूट, साकिब महमूद, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), मार्क वुड.

दक्षिण अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी ज़ोरज़ी, मार्को जेनसन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तबरेज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रस्सी वैन डेर डुसेन, कॉर्बिन बॉश.

अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सदीकुल्लाह अतल, रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नंगयाल खरोटी, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, फरीद मलिक, नावीद जादरान. रिजर्व: दरवेश रसूली, बिलाल सामी.

मेजबानी करने वाले शहर:
गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
नेशनल स्टेडियम, कराची
रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई

भारत के मुकाबले कब और कहां होंगे

चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम के मुकाबले भारतीय समय के मुताबिक 2.30 बजे से शुरू होंगे.  भारत का पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के साथ होना है. 23 फरवरी को टीम इंडिया पाकिस्तान के साथ मैच खेलेगी. 2 मार्च को आखिरी लीग मैच में न्यूजीलैंड के साथ भारत का सामना होगा.  ये सारे ही मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे.

लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट डिटेल:
भारत: जियोस्टार (लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर, टेलीविजन कवरेज स्टार और नेटवर्क 18 चैनलों पर)

पाकिस्तान: पीटीवी और टेन स्पोर्ट्स, स्ट्रीमिंग विकल्प: मायको और तमाशा ऐप

यूएई और मेना: क्रिकलाइफ मैक्स और क्रिकलाइफ मैक्स2, स्ट्रीमिंग विकल्प: स्टार्जप्ले

यूके: लाइव प्रसारण स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट, स्काई स्पोर्ट्स मेन इवेंट, स्काई स्पोर्ट्स एक्शन पर, और डिजिटल कवरेज स्काईगो, नाउ, और स्काई स्पोर्ट्स ऐप के माध्यम से.

यूएसए और कनाडा: विलोटिवी, स्ट्रीमिंग विलोटिवी बाय क्रिकबज ऐप पर (हिंदी कवरेज उपलब्ध)

कैरेबियन: ईएसपीएनकैरेबियन टीवी पर, स्ट्रीमिंग ईएसपीएन प्ले कैरेबियन ऐप के माध्यम से

ऑस्ट्रेलिया: प्राइमवीडियो (हिंदी में कवरेज भी उपलब्ध)

न्यूजीलैंड: स्काई स्पोर्ट एनजेड, डिजिटल कवरेज नाउ और स्काईगो ऐप्स के माध्यम से.

दक्षिण अफ्रीका : सुपरस्पोर्ट और सुपरस्पोर्ट ऐप

बांग्लादेश: नागोरिक टीवी और टी स्पोर्ट्स के लिए लीनियर ब्रॉडकास्ट, डिजिटल तोफी ऐप के माध्यम से

अफगानिस्तान: एटीएन

श्रीलंका: महाराजा टीवी (टीवी1 पर लीनियर), डिजिटल सिरसा के माध्यम से

homecricket

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ये बातें मिस की तो पछताना पड़ेगा

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *