Headlines

Champions Trophy: पिछली बार से 53 गुना बढ़ी प्राइज मनी, फाइनल जीतने वाले को मिलेंगे इतने करोड़ॉ

[ad_1]

Last Updated:

आईसीसी ने पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी की पुरस्कार राशि में 53 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है और अब विजेता टीम को 22 लाख 40 हजार डॉलर (लगभग 20 करोड रुपए) मिलेंगे.

Champions Trophy: 53 गुना बढ़ी प्राइज मनी, विनर को मिलेंगे इतने पैसे

ICC चैंपियंस ट्रॉफी प्राइज मनी

हाइलाइट्स

  • चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की प्राइज मनी का ऐलान
  • फाइनल जीतने वाली टीम पर होगी पैसों की बारिश
  • चैंपियनशिप जीतने वाली टीम को मिलेंगे 20 करोड़

नई दिल्ली: 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता टीम पर इस बार पैसों की बारिश होने वाली है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने शुक्रवार को मौजूदा सीजन के प्राइज मनी की घोषणा की. इस बार चैंपियंस ट्रॉफी की प्राइज मनी 2017 में हुए पिछले एडिशन से 53 गुना ज्यादा है.

किसे कितने पैसे मिलेंगे?
आईसीसी ने इस बार कुल 69 लाख डॉलर (लगभग 60 करोड़ रुपये) पुरस्कार राशि की घोषणा की है, विजेता को 2.24 मिलियन डॉलर (लगभग 20 करोड़ रुपये) मिलेंगे. उपविजेता को इसकी आधी राशि 11 लाख 20 हजार डॉलर (9.72 करोड़ रुपये) मिलेगी. सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को 560,000 डॉलर (4.86 करोड़ रुपये) मिलेंगे. इतना ही नहीं टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी आठ टीम को 1,25,000 डॉलर मिलेंगे.

ICC के हेड जय शाह का ऐलान
आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने 19 फरवरी से शुरू होने वाले टूर्नामेंट से पहले एक बयान में कहा, ‘यह पुरस्कार राशि खेल में निवेश करने और हमारी प्रतियोगिताओं की वैश्विक प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए आईसीसी की प्रतिबद्धता को दिखाती है.’

1.08 प्राइज मनी की तो गारंटी
किसी भी टीम को ग्रुप चरण में जीत हासिल करने पर 34,000 डॉलर (30 लाख रुपये) की पुरस्कार राशि मिलेगी. पांचवें या छठे स्थान पर रहने वाली प्रत्येक टीम को 350,000 डॉलर (तीन करोड़ रुपये) , जबकि सातवें और आठवें स्थान पर रहने वाली टीमों को 140,000 अमेरिकी डॉलर (1.2 करोड़ रुपये) मिलेंगे. इसके अलावा प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी आठ टीमों में से हर को 125,000 डॉलर (1.08 करोड़ रुपये) की गारंटी मिलेगी.

homecricket

Champions Trophy: 53 गुना बढ़ी प्राइज मनी, विनर को मिलेंगे इतने पैसे

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *