[ad_1]
Last Updated:
AUS vs ENG Champions Trophy 2025: ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत रिकॉर्डतोड़ जीत से की है. इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 351 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे हासिल करने में उसे ज्यादा मुश्किल न…और पढ़ें
Champions Trophy 2025: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया.
हाइलाइट्स
- चैंपियंस ट्रॉफी में 351 रन बनाकर भी हारा इंग्लैंड.
- ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया.
- जोश इंग्लिश ने बनाए 120 रन, छक्के से पूरा किया शतक.
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मैच इंग्लैंड के धागे खोल दिए. इंग्लैंड ने मैच में पहले बैटिंग करते हुए 351 रन बनाए. अंग्रेज चैंपियंस ट्रॉफी का सबसे बड़ा स्कोर बनाकर इतरा रहे थे, लेकिन कंगारुओं ने भी जवाब देने की पूरी तैयारी कर रखी थी. ऑस्ट्रेलियन टीम ने रिकॉर्डतोड़ बैटिंग करते हुए इंग्लैंड के 351 रन को बौना साबित करते हुए मैच लिया. ऑस्ट्रेलिया ने इस तरह ना टूर्नामेंट का ना सिर्फ सबसे बड़े स्कोर बनाया, बल्कि सबसे बड़े चेज का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. यह चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया की 2009 के बाद पहली जीत है.
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के मैच में चैंपियंस ट्रॉफी के सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड दो बार टूटा. इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 351 रन बनाए. यह चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड था. ऑस्ट्रेलिया ने इसके जवाब में 15 गेंद बाकी रहते ही 5 विकेट पर 356 रन बना दिया. इस तरह उसने चैंपियंस ट्रॉफी के सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड साढ़े तीन घंटे में ही तोड़ दिया.
लाहौर में आई रनों की आंधी
लाहौर में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. यह फैसला तब गलत साबित होता लगा जब इंग्लैंड ने 351 रन बना दिए. इंग्लैंड के लिए ओपनर बेन डकेट ने सबसे अधिक 165 रन बनाए. जो रूट ने 68 रन बनाए. इन दोनों बैटर्स ने 158 रन की साझेदारी की. इन दोनों ने यह साझेदारी तब की, जब इंग्लैंड 43 रन पर 2 विकेट गंवा चुका था. इस साझेदारी की बदौलत ही इंग्लैंड पहाड़काय स्कोर बना सका.
शॉर्ट और लैबुशेन ने की 95 रन की साझेदारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरे ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही. उसने अपने 2 विकेट महज 27 रन पर गंवा दिए थे. ओपनर ट्रैविस हेड 6 और कप्तान स्टीव स्मिथ 5 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन इससे ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ा. दूसरे ओपनर मैथ्यू शॉर्ट (63) और मार्नस लैबुशेन (47) ने 91 गेंद में 95 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को गेम में बनाए रखा. इंग्लैंड ने 122 के टीम स्कोर पर लैबुशेन और 136 रन पर शॉर्ट को आउट कर वापसी की कोशिश की, लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली.
इंग्लैंड पर भारी पड़ा इंग्लिस का जोश
जब ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड मैच में वापसी कर रहा है तब ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बैटर जोश इंग्लिस और एलेक्स कैरी कुछ अलग ही सोच रहे थे. इन दोनों ने टीम के 4 विकेट गिरने के बावजूद हार नहीं मानी और इंग्लिश बॉलर्स पर चढ़ाई कर दी. जोश इंग्लिस (120) और एलेक्स कैरी (69) ने पांचवें विकेट के लिए 146 रन की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को जीत के करीब पहुंचाया. एलेक्स कैरी 282 के टीम स्कोर पर आउट हुए लेकिन यह इंग्लैंड की आखिरी कामयाबी साबित हुई.
जोश इंग्लिस प्लेयर ऑफ द मैच
एलेक्स कैरी के आउट होने के बाद क्रीज पर आए ग्लेन मैक्सवेल तो अंग्रेजों पर भूखे भेड़िए की तरह टूट पड़े. उन्होंने 15 गेंद में 32 रन की पारी खेल जोश इंग्लिस को वह जरूरी साथ दिया, जो टीम की जीत के लिए जरूरी था. इस दौरान जोश इंग्लिस ने अपने करियर का पहला शतक बनाया. उन्होंने महज 77 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. जोश ने छक्का मारकर अपना शतक पूरा किया. जोश इंग्लिस को इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
Delhi,Delhi,Delhi
February 22, 2025, 22:37 IST
[ad_2]
Source link