[ad_1]
Last Updated:
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने फैंस को आश्वस्त किया है कि सलामी बल्लेबाज सैम अयूब की रिकवरी हो रही है और अगले दो दिनों में उनका प्लास्टर हटा दिया जाएगा.
पाकिस्तान की टीम अब तक क्यों नहीं आई?
नई दिल्ली. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) की शुरुआत 19 फरवरी को होने वाली है. पाकिस्तान को छोड़कर सभी टीमों का ऐलान हो गया है. लेकिन पाकिस्तान की सबसे बड़ी चिंता सैम अयूब बने हैं. वह चोटिल हैं. इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने फैंस को आश्वस्त किया है कि सलामी बल्लेबाज सैम अयूब की रिकवरी हो रही है और अगले दो दिनों में उनका प्लास्टर हटा दिया जाएगा.
संयुक्त राज्य अमेरिका के दौरे के दौरान बोलते हुए, नकवी ने खिलाड़ियों की भलाई के लिए बोर्ड की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कहा, “मैं उनकी (सैम) स्थिति के बारे में टीम के साथ लगातार संपर्क में हूं और मैं एक भी घटना के लिए उनके भविष्य को जोखिम में नहीं डालूंगा.”
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट के शुरुआती दिन टखने में चोट लगने वाले अयूब को छह सप्ताह आराम करने की सलाह दी गई है. लंदन स्थित डॉक्टरों की रिपोर्ट ने सर्जरी की जरूरत को खारिज कर दिया था. अयूब की मेडिकल रिपोर्ट और डॉक्टरों की सिफारिशों के बाद स्क्वॉड का ऐलान होगा. ट्रिब्यून में छपी रिपोर्ट के अनुसार के सूत्र ने कहा है कि चयन समिति ने कथित तौर पर अपनी टीम तैयार कर ली है लेकिन मोहसिन नकवी की मंजूरी अभी नहीं मिली है.
पीसीबी अध्यक्ष ने कहा कि अयूब के रिकवरी सेशन में जाने के बाद. वह पूरी तरह से फिट होने के लिए आराम करेंगे. इस बीच सूत्रों का कहना है कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए प्रस्तावित टीम में बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन शाह अफरीदी और फखर जमान जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं.
New Delhi,New Delhi,Delhi
January 26, 2025, 13:59 IST
[ad_2]
Source link