Headlines

Champions trophy: सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन को नहीं मिलेगा मौका, आकाश चोपड़ा ने कर दी भविष्यवाणी, कारण भी बताया

[ad_1]

Last Updated:

Champions trophy 2025: पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना ​​है कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन के लिए टीम में कोई जगह नहीं होगी. आकाश चोपड़ा ने इसका कारण भी बताया है.

नई दिल्ली. चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान जल्द हो जाएगा. आईसीसी ने सभी के लिए 12 जनवरी तक का समय दिया है. टीम की घोषणा 12 जनवरी तक की जानी है और 13 फरवरी तक टीम में बदलाव किया जा सकेगा. इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना ​​है कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन के लिए टीम में कोई जगह नहीं होगी.

अपने यूट्यूब चैनल पर आकाश चोपड़ा ने बात करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि सूर्यकुमार यादव इस टीम का हिस्सा नहीं होंगे. वह वनडे नहीं खेल रहे हैं और विजय हजारे में भी रन नहीं बनाए हैं. संजू सैमसन तो बिल्कुल भी नहीं खेले हैं. एक ने नहीं खेला और दूसरे ने रन ही नहीं बनाए. मुझे ऐसा लगता है कि चैंपियंस ट्रॉफी के स्क्वॉड में उनका नाम आना थोड़ा मुश्किल होगा.”

पाकिस्तान के स्टेडियम को ठीक करने में लगे 1200 करोड़, चैंपियंस ट्रॉफी के लिए किसने किया इतना खर्चा?

बता दें कि सूर्यकुमार यादव का वनडे में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहता है. उन्होंने अब तक 37 वनडे में 25 के औसत से सिर्फ 773 रन बनाए हैं. एक भी शतक नहीं जड़ा है सिर्फ 4 अर्धशतक आए हैं. वहीं, संजू सैमसन की बात करें तो सैमसन ने 16 वनडे में 56 के औसत से 510 रन बनाए हैं. देखना होगा कि आकाश की भविष्यवाणी कितनी सच होती है.

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए संभावित भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *