[ad_1]
Agency:News18.com
Last Updated:
India Semi last match in Champions Trophy 2025: भारत के चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचते ही अब हर कोई ये जानने को बेताब है कि टीम इंडिया अपना नॉकआउट मैच कब और किस टीम के खिलाफ खेलेगी.
Champions Trophy के सेमीफाइनल में भारत किससे भिड़ेगा?
नई दिल्ली: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रहा है. अपने पहले मैच में बांग्लादेश और फिर पाकिस्तान को हराने के बाद भारत सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर चुका है. ग्रुप ए के मैच में बांग्लादेश को पांच विकेट से हराते ही न्यूजीलैंड ने अपने साथ-साथ भारत को भी सेमीफाइनल में एंट्री दिला दी. अब सवाल ये है कि भारत सेमीफाइनल में किससे भिड़ेगा?
भारत की सेमीफाइनल में किससे टक्कर?
भारत का अगला मुकाबला 2 मार्च को न्यूजीलैंड से होगा. अगर भारत यह मैच जीत जाता है तो ग्रुप में टॉप पर रहेगा और ग्रुप B की दूसरे नंबर की टीम से सेमीफाइनल खेलेगा. ग्रुप B में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और अफगानिस्तान टीमें हैं.
अगर भारत ग्रुप राउंड का अपना आखिरी मैच न्यूजीलैंड से हार जाता है तो ग्रुप में दूसरे नंबर पर रहेगा और इस तरह उसे ग्रुप B के टेबल टॉपर से सेमीफाइनल खेलना होगा. दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के 2-2 अंक हैं और अगर ये टीमें अपने बाकी बचे मुकाबले जीत जाती हैं तो ग्रुप B से सेमीफाइनल में जगह बना सकती हैं.
4 मार्च को भारत का सेमीफाइनल
भारत अपना सेमीफाइनल मुकाबला 4 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलेगा. न्यूजीलैंड ने 24 फरवरी को रावलपिंडी में बांग्लादेश को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया है. रचिन रविंद्र ने शतक और टॉम लाथम ने अर्धशतक जड़कर न्यूजीलैंड को जीत दिलाई. बांग्लादेश की तरफ से नजमुल हुसैन शान्तो ने सबसे ज्यादा 77 रन बनाए, लेकिन ये जीत के लिए नाकाफी साबित हुए.
New Delhi,Delhi
February 25, 2025, 13:46 IST
[ad_2]
Source link