Headlines

Champions Trophy 2025: उप कप्तान की छुट्टी… नए चेहरे पर दांव खेल सकते हैं सेलेक्टर, संभावित भारतीय टीम

[ad_1]

नई दिल्ली. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम की घोषणा रविवार को हो सकती है. श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया में बदलाव का भारी दबाव है. लेकिन इस बात की संभावना कम ही है कि चयनकर्ता टीम में कोई बड़ा बदलाव करें. हां, पिछली वनडे सीरीज में टीम के उप कप्तान बनाए गए शुभमन गिल पर जरूर तलवार लटक रही है.

भारत ने 2024 में एक ही वनडे सीरीज खेली. इस सीरीज में रोहित शर्मा कप्तान थे तो शुभमन गिल उप कप्तान. 19 फरवरी से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी में भी रोहित शर्मा ही कप्तान के तौर पर दिख सकते हैं. लेकिन गिल की जगह टीम में सुनिश्चित नहीं है. खासकर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गिल का खराब प्रदर्शन और यशस्वी जायसवाल के बेहतरीन खेल ने समीकरण बदल दिए हैं. संभावना है कि यशस्वी वनडे टीम में भी एंट्री मार सकते हैं. अगर यशस्वी को टीम में जगह मिलती है तो शुभमन गिल को बाहर जाना पड़ सकता है. यशस्वी ने अब तक एक भी वनडे मैच नहीं खेला है. वे इसी साल फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरुआत कर सकते हैं.

क्या कोहली-रोहित की नाकामी ने बढ़ाया बुमराह की कमर पर बोझ, मेलबर्न में फेंके 53 ओवर तो सिडनी में डूब गई लुटिया

किसी को निकाला नहीं जाएगा…सारे सेफ हैं, कोच गौतम गंभीर के साथ कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए खुशखबरी

टीम इंडिया के बाकी बैटर्स और ऑलराउंडर्स के नाम काफी हद तक तय नजर आते हैं. स्पेशलिस्ट बैटर में विराट कोहली और श्रेयस अय्यर का सेलेक्शन तय नजर आ रहा है. विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत और केएल राहुल की जगह पक्की लगती है. ऐसे ही ऑलराउंडर्स में हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर की जगह पक्की लगती है. ऑस्ट्रेलिया के खेल ने नीतीश कुमार रेड्डी का दावा भी मजबूत कर दिया है.

अगर हार्दिक पंड्या और नीतीश कुमार रेड्डी दोनों का चयन होता है तब भारत तीन स्पेशलिस्ट पेसर्स के साथ ही जाएगा. ये तीन पेसर जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह हो सकते हैं. स्पेशलिस्ट स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव का दावा सबसे मजबूत है.

3 खिलाड़ियों की फिटनेस सवालों में
जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चोटिल हो गए थे. मोहम्मद शमी भी फिटनेस की वजह से ऑस्ट्रेलिया नहीं जा पाए थे. कुलदीप यादव की फिटनेस भी सवालों में घेरे है. ऐसे में इन तीनों का सेलेक्शन एनसीए की रिपोर्ट पर ही तय करेगा.

भारत की संभावित टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह.

Tags: Champions Trophy, Indian Cricket Team, Team india

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *