Headlines

CHAMPIONS TROPHY 2025 : चैंपियंस ट्रॉफी से बदली थी रोहित की तकदीर, 12 साल बाद क्या ये टूर्नामेंट बदल देगा कप्तान की तस्वीर ?

[ad_1]

Last Updated:

चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में पहली बार रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में पारी की शुरूआत करना शुरु किया था और इसी टूर्नामेंट से उनका नाम हिटमैन पड़ गया. इस टूर्नामेंट में रोहित ने शिखर धवन के साथ कई धमाकेदार साझेदारी की और टीम इंडिया…और पढ़ें

नई दिल्ली. नीली कार में सवार होकर रोहित शर्मा वानखेड़े पहुंचे और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी तैयारी शुरु कर दी. खराब दौर से गुजर रहे रोहित शर्मा के लिए चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट वो चौराहा होगा जहां से खुद कप्तान ये तय करेगा कि वो किस रास्ते पर आगे बढ़ना चाहते है . रोहित का चैंपियंस ट्रॉफी से बड़ा किस्मत कनेक्शन भी रहा है इसीलिए हिटमैन बिना वक्त गंवाए पहुंच गए वानखेड़े के नेट्स पर .

12 साल पहले  2013 में इग्लैंड में हुई चैंपियंस ट्रॉफी भारत ने जीता और तब इस टूर्नामेंट ने एक ऐसी घटना घटी जिसने भारतीय क्रिकेट की तस्वीर बदल दी. तब टीम के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी ने एक ऐसे खिलाड़ी पर अपना दांव लगाया जिसने वनडे क्रिकेट में क्रांति ला दिया. टूर्नामेंट के पहले मैच में एक ऐसा खिलाड़ी ओपन करने उतरा जिसको देखकर हर कोई हैरान था . उस खिलाड़ी का नाम था रोहित शर्मा

रोहित के रन मशीन बनने की कहानी 

2013 चैंपियंस ट्रॉफी  से पहले तक रोहित शर्मा मिडिल ऑर्डर में खेलते थे और टीम में उनकी जगह पक्की नहीं थी. 2007 में रोहित का डेब्यू हुआ था पर वो टीम से लगातार अंदर बाहर हो रहे थे. धोनी के कहने पर रोहित को चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में चुना गया पर समस्या ये थी की प्लेइंग इलेवन में उनती जगह नही बन रही थी.  तब धोनी ने उस वक्त रोहित से पूछा था कि क्या आप ओपनिंग करना पसंद करेंगे तब रोहित ने कहा कि हाँ मैं कर सकता हूँ.उस वक्त धवन और मुरली विजय की ओपनिंग साझेदारी अच्छी चल रही थी. इसलिए उस समय रोहित का नंबर मिडिल ऑर्डर में था. उसके बाद जैसे ही धौनी ने रोहित को सलामी बल्लेबाज के रूप में भेजा तो उसके बाद उन्होंने पीछे मुढ़ कर नहीं देखा. और रोहित ने धोनी के उस फैसले को सही साबित करते हुए पहले ही मैच में 83 रनों की पारी खेलीऔर उस पूरे टूर्नामेंट में रोहित ने 5 मैचों में 177 रन बनाए. उस टूर्नामेंट में रोहित सर्वाधिक रन बनाने की सूची में चौथे नंबर पर थे. उसके बाद तो रोहित रिकॉर्ड बनाते गए. पारी की शुरुआत करने की वजह से ही रोहित अपने  नाम वनडे में 3 दोहरे शतक और वनडे क्रिकेट के ना जाने कितने रिकॉर्ड अपने नाम कर पाए.

चैंपियंस ट्रॉफी से लौटेगा चैंपियन बल्लेबाज 

ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद से रोहित शर्मा की जगह बतौर कप्तान और बल्लेबाज खतरे में थी पर शनिवार को मुंबई में हुई बैठक के बाद रोहित ने संकेत दे दिए कि वो  चैंपियंस ट्रॉफी के बाद अपने आगे के सफर और मंजिल को तय करेंगे. रोहित को वनडे क्रिकेट वैसे भी रास आता है और इसीलिए मुंबई रणजी टीम के साथ उन्होने अभ्यास करना शुरु कर दिया. रोहित पुरानी लय को पाने के लिए जी जान लगा रहे है क्योंकि उनको पता है कि 12 साल पहले जिस शोहरत को उन्होनें हासिल किया उसको दोबारा से चमकाने की बारी है. बतौर कप्तान भी उनके सामने मौका भी है और चैलेंज भी . टी 20 वर्ल्ड कप जीतने का स्वाद रोहित चख चुके है और उनको पता है कि चैंपियंस ट्रॉफी उनके लिए शायद अंतिम आईसीसी टूर्नामेंट  हो इसीलिए वो इस मौके यादगार बनाने के लिए कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाहते और जिस चैंपियंस ट्रॉफी से उनके करियर को चार चंद लगा उसी टूर्नामेंट से वो अपना खोया हुआ रुतबा हासिल करने की तैयारी कर रहे है.

homecricket

2013 चैंपियंस ट्रॉफी से रोहित शर्मा की बदली तकदीर,अब बदलेगी तस्वीर

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *