[ad_1]

Last Updated:
Champions Trophy 2025 : आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर बोकारो के क्रिकेट फैंस बेहद उत्साहित हैं. फैंस ने रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी, जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी, और रविंद्र जडेजा के ऑलराउंड प्रदर्शन पर अपनी बात कही. गुणा-गणित समझाते हुए बताया कि…और पढ़ें
बोकारो. 19 फरवरी से पाकिस्तान और यूएई में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज होने जा रहा है. यह टूर्नामेंट क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास और रोमांचक होने वाला है. खासतौर पर भारतीय क्रिकेट फैंस इस टूर्नामेंट को लेकर काफी उत्साहित हैं. इसी के मद्देनजर, बोकारो के सेक्टर 4 क्रिकेट स्टेडियम में लोकल 18 टीम ने क्रिकेट फैंस से उनकी पसंदीदा टीम संयोजन और उम्मीदों को लेकर उनकी राय जानने की कोशिश की है. जानें फैंस ने क्या बताया…
ओपनिंग जोड़ी मचाएगी धमाल
सेक्टर 4 के रहने वाले रूपेश कुमार का मानना है कि भारतीय टीम हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप जीत चुकी है और चैंपियंस ट्रॉफी में भी वही प्रदर्शन दोहराने का पूरा भरोसा है. उनके अनुसार, रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी टीम के लिए बेहतरीन साबित हो सकती है. साथ ही, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन टीम को मजबूत बैटिंग कांबिनेशन देंगे .
बुमराह के हाथ में गेंदबाजी का दारोमदार
कोऑपरेटिव के रहने विनोद कुमार ने कहा कि अगर जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन शानदार रहा तो विरोधी टीमों के लिए भारतीय टीम को हराना मुश्किल होगा. मोहम्मद शमी के टीम में होने से बॉलिंग यूनिट और मजबूत होगी. ऋषभ पंत जो बैटिंग हीरो हैं, इससे बैटिंग लाइनअप को और मजबूती मिलेगी.
लोगों को विराट-रोहित से आस
वहीं चास के रहने वाले धनेश्वर महतो ने बताया कि रोहित शर्मा का फॉर्म इस टूर्नामेंट में लौटेगा. जिससे भारतीय टीम की एकजुटता और बढ़ेगा उनके अनुसार, इस बार भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी जरूर जीतेगी. चास के रहने वाले विनोद गुप्ता ने बताया कि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में हुए टेस्ट मैच श्रृंखला में रोहित शर्मा और विराट कोहली का परफॉर्मेंस खराब थी. लेकिन उनसे पूरी उम्मीद है कि वह दोनों कमबैक करेंगे और और दोनों बल्लेबाजों के बैट से सेंचुरी देखने को मिलेगा.
जाडे़जा होंगे गेम चेंजर
वहीं सेक्टर 2 के आशुतोष कुमार ने बताया कि इस बार युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन बेहद जरूरी है. जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी टीम को लीड करते हैं, लेकिन उन्हें सपोर्ट करने के लिए एक साथी की जरूरत है. साथ ही, रविंद्र जडेजा का स्पिन और बैटिंग का अनुभव टीम को और मजबूती दे सकती है.
वहीं सेक्टर 6 के रहने वाले मुदित कुमार ने बताया कि क्रिकेट एक टीम गेम है, और खिलाड़ी को अपना योगदान देना होगा. हमेशा देखा जाता है कि जसप्रीत बुमराह पर बहुत अधिक प्रेशर होता है. ऐसे में बल्लेबाजों और गेंदबाजों को अपनी ओर से पूरी तरह योगदान देना होगा.
Bokaro,Jharkhand
January 13, 2025, 14:20 IST
[ad_2]
Source link