[ad_1]
Agency:News18 Rajasthan
Last Updated:
ICC Champions Trophy 2025 : दुबई में हो रहे भारत पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दुनियाभर के खेल प्रेमियों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं. इस मैच को लेकर देशभर में प्रसिद्ध फलौदी का सट्टा बाजार भी गरमाया हुआ है. फलौदी क…और पढ़ें
भारत पाकिस्तान के बीच यह मैच दुबई में हो रहा है.
हाइलाइट्स
- भारत-पाक मैच पर दुनियाभर की नजरें
- फलौदी सट्टा बाजार में भारत की जीत की संभावना
- सट्टा बाजार में भारत की जीत के भाव 35-40 पैसे
जोधपुर. दुबई की जमीं पर आज भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का महा मुकाबला होने जा रहा है. आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के इस अहम मैच पर दुनियाभर के खेल प्रेमियों की इस पर निगाहें टिकी हुई हैं. भारत और पाकिस्तान में क्रिकेट फैन ही नहीं बल्कि आम आदमी इस मैच को जबर्दस्त तरीके से उत्साहित है. उत्साह हो भी क्यों ना हो दोनों देशों के बीच क्रिकेट को लेकर जब जंग छिड़ती है तो दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों की धड़कनें बढ़ जाती है. मैच चाहे भारत-पाकिस्तान का हो या फिर आम चुनाव का. इन दोनों में देशभर के लोगों के निगाहें राजस्थान के फलौदी सट्टा बाजार पर भी टिकी रहती है.
जोधपुर से पास स्थित फलौदी का सट्टा बाजार भी देशभर में प्रसिद्ध है. यहां के सट्टा बाजार को सट्टा लगाने वाले खास अहमियत देते हैं. आज के मैच को लेकर भी फलौदी के सट्टा बाजार में खासा हलचल हो रही है. पुलिस की नजरें सटोरियों पर और सटोरियों की निगाहें फलौदी के सट्टा बाजार पर टिकी हुई है. फलौदी के सट्टा बाजार में आज भारत की जीत के दावे किए जा रहे हैं. मैच शुरू होने से पहले यहां 35-40 पैसे के भाव चल रहे हैं. शनिवार रात को भारत की जीत के भाव 42-45 पैसे चल रहे थे.
भावों में आज सुबह पांच से सात पैसे का अंतर आया है
उसके बाद आज सुबह 10 बजे इनमें फिर बदलाव आ गया. जोधपुर सट्टा बाजार के मुताबिक आज भारत की जीत की संभावनाएं और बढ़ गई हैं. लिहाजा भाव 35-40 पैसे पर आ गए हैं. न्यूज 18 मैच पर सट्टा लगाए जाने को सही नहीं मानता. यह गैर कानूनी है. लेकिन क्रिकेट में रुचि रखने वाले इस निगाहें रखते हैं. लिहाजा सट्टा बाजार में होने वाली हर हलचल पर उनकी नजरें टिकी रहती हैं. फलौदी के सट्टा बाजार के आकलन पर चुनावों में पार्टियों की भी नजरें रहती हैं. वे अंदरखाने वहां हार जीत को लेकर होने वाले भावों पर पैनी नजरें गड़ाए रखते हैं.
यह है सट्टा बाजार का आकलन
सट्टा बाजार से जुड़े लोगों के मुताबिक 35-40 पैसे के भाव का मतलब भारत की जीत की संभावनाएं रात के मुकाबले और पक्की हुई है. इसके अनुसार भारत की जीत पर 1 लाख रुपये लगाने के बाद अगर भारत जीतता है तो 1 लाख 35 हजार रुपये मिलेंगे. लेकिन अगर किसी ने पाकिस्तान की जीत पर सट्टा लगाया तो उसे 40 हजार रुपये ही लगाने होंगे. उसके बाद यदि पाकिस्तान मैच जीतता है तो उसे 1 लाख 10 हजार रुपये मिलेंगे. बहरहाल क्रिकेट प्रेमियों समेत अन्य लोगों की निगाहें मैच के साथ फलौदी की सट्टा बाजार में ऊपर नीचे होने वाले भावों पर भी टिकी है. भावों से ही आकलन लगाया जाता है कि कौनसी टीम मजबूत दिख रहा है.
Jodhpur,Jodhpur,Rajasthan
February 23, 2025, 15:12 IST
[ad_2]
Source link