[ad_1]
Last Updated:
Champions Trophy 2025: पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने संजू सैमसन को चैंपियंस ट्रॉफी टीम में जगह नहीं दिए जाने पर चयनकर्ताओं का समर्थन किया है. टीम में शामिल नहीं किए जाने के पीछे की वजह भी बताई.
संजू सैमसन के नहीं चुने जाने के फैसले को गावस्कर ने बताया सही
नई दिल्ली. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान शनिवार (18 जनवरी) को किया गया. टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करते नजर आएंगे जबकि उप कप्तान शुभमन गिल को बनाया गया हैं. भारत के लिए टूर्नामेंट में ऋषभ पंत और केएल राहुल विकेटकीपर की भूमिका निभाते नजर आएंगे. चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में संजू सैमसन को भी चुने जाने की खबर सामने आ रही थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
संजू सैमसन के टीम में नहीं चयन होने पर भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं. उन्होंने संजू के बदले ऋषभ पंत को टीम में चुनने के पीछे की वजह बताई. पिछले साल टी20 में तीन शतक जमाकर धमाका करने वाले इस बैटर ने साल 2015 में डेब्यू किया था और अब तक अपनी जगह टीम पक्की नहीं कर पाए हैं. इंडिया टुडे से बात करते हुए गावस्कर ने कहा, “यह बहुत मुश्किल हैं क्योंकि संजू भी इन दिनों खूब रन बनाए हैं लेकिन उन्हें ऋषभ पंत की जगह रखा गया है. हम सभी जानते हैं की पंत खेल को बदल सकते हैं साथ ही वो बाएं हाथ के बल्लेबाज भी हैं. ऋषभ पंत संजू सैमसन से बेहतर विकेटकीपर हैं लेकिन उनसे बेहतर बल्लेबाज नहीं हो सकते”.
गावस्कर ने आगे कहा, “संजू को निराश नहीं होना चाहिए क्योंकि उन्होंने जो हासिल किया हैं उसके लिए भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को उनसे सहानुभूति होगी. संजू और ऋषभ के बीच एक बड़ा अंतर ये हैं कि पंत में मैच को बदलने की क्षमता उनसे थोड़ी ज्यादा है.
संजू सैमसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में 2 शतक लगाए थे. डरबन में उन्होंने 107 रन की बेहतरीन पारी खेली और जोहन्सबर्ग में 109 रन की पारी खेली. उनके वनडे में प्रदर्शन देखें तो उन्होंने 2021 में श्रीलंका के खिलाफ अपना डेब्यू किया था और तब से अब तक 16 मैच में 56.66 की औसत और 99.60 की स्ट्राइक रेट से 510 रन बनाए हैं जिसमे एक शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं.
New Delhi,New Delhi,Delhi
January 19, 2025, 13:04 IST
[ad_2]
Source link