Headlines

Champions Trophy Full Squads: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 3 बड़ी टीम का ऐलान, कब होगी टीम इंडिया की घोषणा, देखिए पूरी लिस्ट

[ad_1]

Last Updated:

Champions Trophy Full Squads: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने वाली 8 टीमों में से अब तक सिर्फ 3 ने अपने खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है. सबसे पहले इंग्लैंड ने टीम की घोषणा की थी. इसके बाद न्यूजीलैंड और बांग्लादेश ने टीम का ऐलान किया….और पढ़ें

नई दिल्ली. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी यानी ‘मिनी वर्ल्ड कप’ का आयोजन लगभग आठ साल के बाद एक बार फिर से होने जा रहा है. इस नॉकआउट टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीमें हिस्सा ले रही हैं. टूर्नामेंट का शेड्यूल बीसीसीआई और पीसीबी के बीच विवाद के कारण देरी से घोषित हुआ. बीसीसीआई ने सुरक्षा चिंताओं की वजह से भारतीय टीम को पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया था. इसके बाद बीसीसीआई ने टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल में कराने की मांग कि जिस पर पीसीबी ने सहमति जताई. भारत अपने सभी मैच (सेमीफाइनल और फाइनल सहित) दुबई में खेलेगा.

चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने वाली टीमों को अपने प्रारंभिक स्क्वॉड्स 12 जनवरी तक आईसीसी को सौंपने होंगे. अब तक इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश ने अपने स्क्वॉड्स की घोषणा की है. उम्मीद है कि आज या आने वाले दिनों में और भी टीमें अपने स्क्वॉड्स की घोषणा करेंगी। सभी टीमें 12 फरवरी तक अपने स्क्वॉड्स में बदलाव कर सकती हैं. भारतीय टीम की घोषणा कब होगी इसे लेकर कुछ भी आधिकारिक नहीं किया गया है.

टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से होगी. पहले मुकाबले में मेजबान और डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान कराची में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा. भारत अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ करेगा. फाइनल 9 मार्च को होगा. ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की टीम है. ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और अफगानिस्तान की टीम को रखा गया है.

यहां आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पूर्ण स्क्वॉड्स की सूची है:

ग्रुप ए

भारत: टीम की घोषणा का इंतजार

न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, विल ओ’रूर्क, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, बेन सीयर्स, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग।

पाकिस्तान: टीम की घोषणा का इंतजार

बांग्लादेश: नजमुल हुसैन (कप्तान), तंजीद हसन तमीम, सौम्य सरकार, परवेज हुसैन इमोन, मुशफिकुर रहीम, तौहीद हृदॉय, महमुदुल्लाह, मेहदी हसन, जकर अली अनिक, रिशाद हुसैन, नासुम अहमद, तंजीम हसन साकिब, नाहिद राणा, तस्किन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान।

ग्रुप बी

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्राइडन कार्स, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, जो रूट, साकिब महमूद, फिल सॉल्ट, मार्क वुड।

ऑस्ट्रेलिया: टीम की घोषणा का इंतजार

साउथ अफ्रीका : टीम की घोषणा का इंतजार

अफगानिस्तान : टीम की घोषणा का इंतजार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *