[ad_1]
Last Updated:
Chhaava advance reserving: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर छांवा का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो वेलेंटाइन डे के दिन रिलीज हो रही है. हालांकि, 8 फरवरी से ही इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और अब ये …और पढ़ें
एडवांस बुकिंग में रविवार तक हो चुकी 1.54 करोड़ रुपये की कमाई
हाइलाइट्स
- बुक माय शो पर ट्रेंड कर रही विक्की कौशल की छावा
- स्त्री 2 से ज्यादा है छावा की एडवांस बुकिंग सेल
- मिनटों में बिक रहे हजारों टिक
नई दिल्लीः विक्की कौशल अपनी अपकमिंग फिल्म छावा के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और उतनी ही बेताबी उनके फैंस के बीच भी दिखनी शुरू हो गई है. यही वजह है कि अभिनेता की अपकमिंग फिल्म के टिकट रिलीज से पहले ही हजारों की तादात में बिक गए हैं. आपको बता दें कि छावा लिए BMS पर एडवांस बुकिंग (chhaava advance reserving) शुरू हो चुकी है. जानकारी के अनुसार, 8 फरवरी, शनिवार को छावा ने BMS पर 11.4K टिकट बेचे हैं!
जबरदस्त बिक रहे छावा के टिकट
दिलचस्प बात यह है कि फिल्म की एडवांस बुकिंग में पहले दिन 119% की बड़ी उछाल देखी गई और एडवांस बुकिंग के दूसरे दिन दोपहर 12 बजे तक फिल्म के लिए कुल 25K टिकट बिक गए. विक्की कौशल की पीरियड ड्रामा ने रविवार, 9 फरवरी को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक 12.9K टिकट बेचे, जिसमें औसतन प्रति घंटे लगभग 3,245 टिकट बिके हैं. हालांकि, यह संख्या पहले ही चरम पर पहुंच चुकी है, रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक 5.5K टिकट बिक चुके हैं. अब तक कुल मिलाकर इसके तकरीबन 10 हजार टिकट बिक गए हैं!
छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर बेस्ड है छावा
छांवा फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित एक ऐतिहासिक ड्रामा है. लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित इस पीरियड ड्रामा में विक्की कौशल के साथ साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना भी हैं. फिल्म की एडवांस बुकिंग 8 फरवरी को शुरू हुई थी और 1.5 दिनों में इसने शानदार प्रदर्शन किया है! Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रविवार को शाम 4:45 बजे तक प्री-सेल में 60.2 लाख की कमाई कर ली है, जिससे 1.54 करोड़ रुपये (ब्लॉक सीटों के साथ) की कमाई हुई है.
Currently, #Chhaava Bookings are BIGGER THAN EVEN #Stree2 🤯
If BOOK MY SHOW pattern is something to go by then the movie is cruising in the direction of 50-60cr internet Opening 😃🤯🎬#VickyKaushal – THE MEGASTAR ✅
— CineHub (@Its_CineHub) February 9, 2025
[ad_2]
Source link