[ad_1]

छतरपुर. जिले में ठंड मौसम जारी है और इस ठंड सीजन में सीजनल सब्जियां बाजार में आना शुरू हो गई हैं. सेम की फली भी ठंड सीजन में आना शुरू हो जाती है. हालांकि, यह सब्जी बारह महीने खाई जाती है. अगर आप भी अपने घर में बिना केमिकल की सेम उगाना चाहते हैं, तो इस किसान भाई से जानें उगाने की टिप्स
किसान लोकल 18 से बातचीत में बताते हैं कि सेमफली की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट बनती है. इसकी सब्जी बिना मसाला डाले ही बहुत ही अच्छी लगती है. इसलिए इसे बारह महीने घर में लगाते हैं. अभी आषाढ़ माह (जुलाई)में यहां एक बीज बो दिया था. अब यह फलने लगी है.
घर में ऐसे करें तैयार
किसान प्रभु अहिरवार बताते हैं कि सेमफली को घर में लगाना सबसे आसान होता है, क्योंकि 1 बीज आपको 1 से 2 इंच की गहराई पर बो देना है. 4 से 6 दिन पानी देना होता है. इसके बाद यह अपने आप तैयार हो जाती है. लगभग 4 माह बाद इसमें फूल आना शुरू हो जाते हैं.
बगैर खाद और कीटनाशक डाले होती है तैयार
किसान बताते हैं कि सालों से सेमफली को घर में उगा रहे हैं. इसको तैयार करने के लिए न तो अलग से खाद लगती है और न ही कोई कीटनाशक दवा लगती है. सेमफली को तैयार करने के लिए बाजार से हमें कुछ नहीं खरीदना पड़ता है. क्योंकि यह अपने आप ही तैयार हो जाती है.
इतने दिन तक फलती है
किसान बताते हैं कि अभी इसमें फूल के साथ फल भी आने लगे हैं. अब यह फलना शुरू हो गई है. लगभग 60 दिन तक यह फलती रहेगी.
1 बीज में इतना उत्पादन
किसान कहते हैं कि एक बीज में ही एक डलिया भर कर सेमफली निकल आती है. लगभग 2 माह तक फूलती-फलती है. आराम से 2 महीने तक घर में सब्जी बनाकर खाते हैं.
रोग लगने पर करते हैं देसी उपाय
किसान बताते हैं कि सेमफली में वैसे तो रोग कम ही लगता है लेकिन ठंड के मौसम में माहु नाम का कीड़ा लग जाता है. माहु कीड़े को खत्म करने के लिए राख का छिड़काव करते हैं जिससे माहु रोग ठीक हो जाता है.
Tags: Agriculture, Ajab Gajab, Ajab Gajab news, Chhatarpur news, Local18, Madhya pradesh news
FIRST PUBLISHED : January 4, 2025, 16:51 IST
[ad_2]
Source link