Headlines

Chhava Honest Review: रांची के लोगों पसंद नहीं आई छावा, किसी ने कहा बोरिंग तो कोई ठगा महसूस कर रहा

[ad_1]

Agency:News18 Jharkhand

Last Updated:

Chhava Movie Review: आज सभी पर्दों पर छावा रिलीज कर दी गई जिसके बाद से हर तरफ इस फिल्म की ही चर्चा हो रही है. फिल्म में विक्की कौशल और अक्षय खन्ना की एक्टिंग काबिल ए तारीफ है.

X

यहां

यहां तो हीरो पर भारी पड़ गया विलन अक्षय खन्ना को देखकर लोगों ने खूब बजाई सिटी, व

हाइलाइट्स

  • विकी कौशल और अक्षय खन्ना की एक्टिंग काबिल ए तारीफ है.
  • फिल्म की कहानी थोड़ी कॉम्प्लिकेटेड है.
  • ट्रेलर की तुलना में फिल्म उम्मीद पर खरी नहीं उतरी.

शिखा श्रेया/रांची.विकी कौशल की मच अवेटेड फिल्म छावा आखिरकार आज रिलीज हो ही गई. फिल्म की ट्रेलर को ही देखकर लोगों के मन मे एक्साइटमेंट था. फिल्म के ट्रेलर में ही विकी कौशल को एक काफी दमदार और विकराल रूप में दिखाया गया था और वहीं, अक्षय खन्ना को तो औरंगजेब के रोल में पहचानना भी मुश्किल था. ऐसे में रांची के लोगों ने भी फिल्म को खूब एंजॉय किया और लोकल 18 के साथ अपनी राय भी साझा की.

जयदेव बताते हैं कि जबरदस्त जानदार फिल्म है. हालांकि, थोड़ी कॉम्प्लिकेटेड फिल्म है. इसको थोड़ा साधारण तौर पर भी समझाया जा सकता था.लेकिन एक सीन से दूसरे में थोड़ा जंप कर दिया गया.ऐसे में समझने में थोड़ा मुश्किल हुआ.लेकिन विकी कौशल और अक्षय खन्ना की जो एक्टिंग था वह जबरदस्त था, मजा आ गया देखकर.मैं इसको 10 में से 9 नंबर दूंगा.

थोड़ा साधारण तौर पर कहानी को दिखाना चाहिए था
वहीं, सहाना बताती है कि फिल्म बहुत ही जबरदस्त है.लेकिन ट्रेलर में कुछ ज्यादा ही दिखा दिया गया था.वह उम्मीद पर खड़ा नहीं उतर पाया. फिल्म का स्क्रीन प्ले अच्छी है, कहानी अच्छी है डायरेक्शन भी अच्छी है.लेकिन इस फिल्म को और थोड़ा अच्छा किया जा सकता था.इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर किया जा सकता था.कहानी को जितना साधारण तौर पर परोसा जा सकता था उतना अच्छा होता.

मनीष बताते हैं कि मुझे तो थोड़ी बोरिंग लगी फ़िल्म. क्योंकि, ट्रेलर जिस तरह धमाकेदार दिखाया गया था.ऐसा लग रहा है कि हमें ठग दिया गया है. जैसा ट्रेलर है वैसा फिल्म नहीं था. लेकिन फिर भी मजेदार था अक्षय खन्ना को देखना गजब का एक्टिंग किया है उन्होंने देखकर रुह कांप जाएगी.पहले तो उन्हें पहचान ही नहीं पाया कि अक्षय खन्ना है. लेकिन जब उन्होंने बोला तो उनके आवाज के बाद मैंने देखा कि अक्षय खन्ना है ऐसा रूप देखकर मजा आ गया.

विकी कौशल के लिए टर्निंग पॉइंट है फिल्म
वही, तपस्या बताती हैं कि मजा आ गया फिल्म देखकर एक नंबर मूवी है. विकी कौशल की एक्टिंग बहुत ही दमदार है.सब ने बहुत बेहतरीन काम किया है. हर एक कलाकार ने अच्छा किया है वैलेंटाइन डे के दिन हमारे लिए एक बहुत ही अच्छा सरप्राइज रहा.विकी कौशल के करियर में यह टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकता है ये फिल्म.

homeentertainment

रांची के लोगों पसंद नहीं आई छावा, किसी ने कहा बोरिंग तो कोई ठगा महसूस कर रहा

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *