Headlines

Cricket Records: टी20 मैच में बने 432 रन, ईशान किशन की टीम ने सबसे बड़ा रन चेज का बनाया रिकॉर्ड

[ad_1]

Last Updated:

Cricket Records: ईशान किशन की कप्तानी वाली झारखंड टीम ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इतिहास रच दिया है. झारखंड ने पंजाब के खिलाफ सबसे बड़ा रन चेज का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इससे पहले इस टूर्नामेंट में इतना बड़ा लक्ष्य किसी टीम ने हासिल नहीं किया था. भारत के इस घरेलू टूर्नामेंट में कई इंटरनेशनल स्टार खिलाड़ी खेल रहे हैं.

टी20 मैच में बने 432 रन, ईशान किशन की टीम ने सबसे बड़ा रन चेज का बनाया रिकॉर्डईशान किशन की कप्तानी में झारखंड ने टी20 का बनाया बड़ा रिकॉर्ड.

नई दिल्ली.  झारखंड ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इतिहास रच दिया है. इस टीम ने टूर्नामेंट का सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली. ईशान किशन की कप्तानी में खेल रही झारखंड की टीम ने 236 रन का लक्ष्य 18.1 ओवर में हासिल कर लिया. इससे पहले यह स्कोर इस टूर्नामेंट में किसी टीम ने चेज नहीं किया था. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सुपर लीग के मुकाबले शुरू हो चुके हैं. झारखंड ने पंजाब को छह विकेट से हराकर पूरे चार अंक हासिल किए. झारखंड की जीत में कप्तान ईशान से लेकर सभी खिलाड़ियों ने अहम रोल अदा किया. कुमार कुसाग्र ने 42 गेंदों पर नाबाद 86 रन बनाए. जबकि ईशान ने 23 गेंदों पर ताबड़तोड़ 47 रन की पारी खेली.

पंजाब की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए सलिल अरोड़ा की नाबाद 125 रन की पारी के दम पर 6 विकेट पर 235 रन बनाए.सलिल ने 45 गेंदों पर 11 छक्के और 9 चौके जड़े. उन्होंने 39 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. अरोड़ा विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर भी खेल सकते थे, लेकिन पंजाब के कप्तान प्रभसिमरन सिंह ने इस मैच में विकेटकीपिंग की. हालांकि इसके बाद कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सका. झारखंड के लिए इस मैच में सुशांत मिश्रा और बाल कृष्ण ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट हासिल किए. झारखंड ने 11 गेंद बाकी रहते 4 विकेट पर 237 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया.इस मैच में कुल 432 रन बने.सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पहली बार इतना बड़ा लक्ष्य किसी टीम ने हासिल किया है.

ईशान किशन की कप्तानी में झारखंड ने टी20 का बनाया बड़ा रिकॉर्ड.

झारखंड ने मुंबई के रिकॉर्ड को तोड़ा
कुमार कुशाग्र (42 गेंदों पर 86 रन नाबाद), कप्तान ईशान किशन (23 गेंदों पर 47 रन), अनुकूल रॉय (17 गेंदों पर 37 रन) और पंकज कुमार (18 गेंदों पर 39 रन) की शानदार पारियों की बदौलत झारखंड ने 18.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इतिहास में सबसे बड़ा सफल रन चेज़ दर्ज किया. झारखंड ने इस दौरान मुंबई का एक साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा जिसने 2024 में आंध्र पदेश के खिलाफ 230 रन का टारगेट सफलतापूर्वक चेज किया था.

ईशान किशन ने के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ओवरऑल रन
ईशान किशन ने अब तक सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 61 मैचों में 32.92 की औसत से 1,778 रन बनाए हैं. कुल मिलाकर टी20 में उन्होंने 213 मैचों (204 पारियों) में 29.56 की औसत से 5,588 रन बनाए हैं. ईशान किशन टी20 में 555 चौके और 255 छक्के लगाए हैं.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

टी20 मैच में बने 432 रन, ईशान किशन की टीम ने सबसे बड़ा रन चेज का बनाया रिकॉर्ड

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *