[ad_1]
Last Updated:
IPL 2026 Mini Auction CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए इसी महीने 16 दिसंबर को ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा. आगामी सीजन के लिए इस मिनी ऑक्शन में कई बड़े खिलाड़ियों पर टीमों की नजर होगी. ऐसे में आइए जानते हैं उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जिन पर चेन्नई सुपर किंग्स टीम किसी भी हद जाने से नहीं चूकेगी.
आईपीएल ऑक्शन में सीएसके के टारगेटेड प्लेयरनई दिल्ली: पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के ऑक्शन के लिए अपनी कमर कस ली है. इस ऑक्शन में सीएसके ने आईपीएल 2026 के लिए रिटेंशन में कुल 11 खिलाड़ियों को रिलीज किया था. ऐसे में सीएसके की टीम ऑक्शन में कुल 9 स्लॉट के लिए टेबल पर बैठेगी. ऑक्शन के लिए सीएसके के पर्स की बात करें तो उसके पास कुल 43.40 करोड़ रुपए है. ऐसे में आइए जानते हैं उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जिनके लिए सीएसके ऑक्शन में वह अपना पूरा जोर लगाने की कोशिश करेगी.
रवि बिश्नोई-
इस लिस्ट में पहला नाम भारतीय स्पिनर रवि बिश्नोई का आता है. रविंद्र जडेजा के ट्रेड के बाद सीएसके को हर हाल में एक भारतीय स्पिनर की जरूरत है. वहीं रवि बिश्नोई को लखनऊ सुपरजायंट्स ने रिलीज कर दिया है. यही कारण है कि सीएसके की टीम चेपॉक की धीमी पिच को ध्यान में रखते हुए बिश्नोई के लिए ऑक्शन में अपना पूरा जोर लगाने से पीछे नहीं हटेगी.
वेंकटेश अय्यर-
रवि बिश्नोई के अलावा इस लिस्ट में दूसरे खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर हैं. पिछले सीजन में अय्यर को केकेआर की टीम ने 23 करोड़ से ज्यादा की रकम में खरीदा था, लेकिन वह बहुत ज्यादा प्रभावी नहीं रहे थे. ऐसे में टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया और अब जब अय्यर ऑक्शन में आएंगे तो सीएसके निश्चित तौर पर उन्हें खरीदने की कोशिश करेगी. ऑक्शन में अय्यर पर बोली लगाने के पीछे दो बड़े कारण भी है. पहला ये कि सीएसके ने सैम करण को ट्रेड कर दिया है जो पेस बॉलिंग ऑलराउंडर थे और दूसरा ये कि अय्यर भारतीय खिलाड़ियों के स्लॉट में रहेंगे तो उन्हें प्लेइंग इलेवन में खिलाने को लेकर भी ज्यादा टेंशन नहीं रहेगी. इसी वजह से अय्यर को सीएसके की टीम हर हाल में खरीदना चाहेगी.
कैमरन ग्रीन
इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन का भी नाम शामिल है. कैमरन ग्रीन लगातार आईपीएल टीमों की रडार पर रहे हैं. पहले मुंबई इंडियंस और फिर आरसीबी ने भारी कीमत पर उन्हें खरीदा था. हालांकि, आईपीएल 2026 के लिए कैमरन ग्रीन ऑक्शन में आएंगे तो उम्मीद है कि सीएसके इस पेस बॉलर ऑलराउंडर के लिए भी दांव लगाने से पीछे नहीं हटेगी.
लियाम लिविंगस्टोन
आईपीएल 2026 के लिए ऑक्शन में सीएसके की नजर लियाम लिविंगस्टोन पर भी होगी. पावर हिटर और स्पिन गेंदबाजी के लिए उपयोगी माने जाने वाले लिविंगस्टोन का पिछला सीजन कुछ खास तो नहीं रहा था, लेकिन वह किसी भी टीम के लिए एक एक्स फैक्टर खिलाड़ी साबित हो सकते हैं. यही वजह है कि सीएसके उनके लिए भी ऑक्शन में जा सकते हैं.
मथिसा पाथिराना
श्रीलंका के युवा पेसर मथिसा पाथिराना पर भी सीएसके की टीम ऑक्शन में लगभग जाने के लिए तैयार रहेगी. पाथिराना पिछले सीजन में भी इसी टीम के साथ थे. हालांकि, उनके प्राइस टैग के कारण फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था. ऐसे में अब सीएसके की कोशिश होगी कि वह मिनी ऑक्शन में पिछले सीजन से कम कीमत पर उन्हें अपनी टीम में शामिल करें.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
[ad_2]
Source link