Headlines

danushka gunathilaka jailed for 11 days in Australia: श्रीलंकाई क्रिकेटर को दानुष्का गुणाथिलका को हुई थी 11 दिनों की जेल

[ad_1]

Last Updated:

Danushka Gunathilaka: साल 2022 टी20 विश्व कप के दौरान उस समय हड़कंप मच गया था जब श्रीलंकाई क्रिकेटर दानुष्का गुणाथिलका को ऑस्ट्रेलिया में 11 दिनों की जेल हो गई थी. इस पूरे मामले में उनका पासपोर्ट तक जब्त कर लिया गया था और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें बैन भी किया था.

वर्ल्ड कप खेलने गए क्रिकेटर को जब हुई थी 11 दिन की जेल, करियर बर्बाद होते-होते बचाश्रीलंकाई क्रिकेटर दानुष्का गुणाथिलका

नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान पर अक्सर खिलाड़ियों को लेकर कई तरह के विवादों के बारे में सुनने को मिलता रहता है. हालांकि, कुछ कांड मैदान के बाहर भी हुए हैं, जिसके कारण कई बार खिलाड़ियों का करियर तक दांव पर लग गया. ऐसा ही एक मामला श्रीलंकाई क्रिकेटर दानुष्का गुणाथिलका से जुड़ा हुआ है जब आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के दौरान उन्हें 11 दिनों की जेल हो गई थी. मामला काफी संगीन था, जिसके कारण उन्हें श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बैन भी कर दिया था.

ऑस्ट्रेलिया में खेले गए इस टी20 विश्व कप में श्रीलंका क्रिकेट टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. टीम खिताबी रेस से बाहर हो गई थी और खिलाड़ी वापस लौटने की तैयारी में थे, लेकिन तभी सिडनी में टीम होटल में पुलिस पहुंच गई और दानुष्का गुणाथिलका को गिरफ्तार कर लिया. दानुष्का के पासपोर्ट को जब्त कर लिया और उनकी जमानत खारीज कर दी गई.

क्यों गिरफ्तार किए गए थे दानुष्का गुणाथिलका

टी20 विश्व कप खेलने गए दानुष्का गुणाथिलका का ऑस्ट्रेलिया में एक डेटिंग एप के जरिए 29 साल की महिला से मुलाकात हुई थी. 2 नवंबर 2022 को दोनों सिडनी के ओपेरा बार में ड्रिंक्स के लिए मिले और बाद में क्रिकेटर महिला के घर गए. दोनों के बीच आपसी सहमति से संबंध भी बने. इस दौरान दोनों के बीच कुछ गफलत हो गई, जिसके बाद महिला ने गुणाथिलका पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा दिया.

महिला ने गुणाथिलका पर स्टेल्थिंग का आरोप लगाया. ऑस्ट्रेलिया में स्टेल्थिंग बिना समहमति के यौन संबंध का मामला माना जाता है जो उत्पीड़न की श्रेणी में आता है.
11 दिन जेल में बिताने के बाद 17 नवंबर 2022 को उन्हें सख्त शर्तों पर जमानत मिली. उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करना पड़ा, सोशल मीडिया और डेटिंग ऐप्स के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई और ऑस्ट्रेलिया छोड़ने पर पाबंदी लगा दी गई.

कैसे मिली दानुष्का गुणाथिलका को राहत

यौन उत्पीड़न के आरोप में गुणाथिलका ऑस्ट्रेलिया में बड़ी मुसीबत में फंस गए थे. शुरुआत में उन पर बिना सहमति के संबंध समेत यौन उत्पीड़न के 4 आरोप लगाए गए थे. हालांकि, मई 2023 में सरकारी अभियोजकों ने 4 में से 3 आरोप वापस ले लिया. सिर्फ एक स्टेल्थिंग यानी बिना सहमति मामले पर ट्रायल चला.

लंबी कानूनी लड़ाई और अभियोजन पक्ष की तरफ से सबूतों की कमी के कारण उन्हें सितंबर 2023 में कोर्ट ने निर्षोद करार देकर सारे आरोपों से मुक्त कर दिया. इस पूरे मामले में बरी होने के बाद गुणाथिलका गुणाथिलका श्रीलंका वापस लौट सके. आरोप हटने के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भी उन पर से बैन हटा लिया और फिर उन्होंने मैदान पर वापसी की.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

वर्ल्ड कप खेलने गए क्रिकेटर को जब हुई थी 11 दिन की जेल, करियर बर्बाद होते-होते बचा

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *