Headlines

Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स को कौड़ियों के भाव में मिल गए दो हीरे, IPL 2026 में मिला मौका तो ला देंगे तूफान!

[ad_1]

नई दिल्ली. 18 सीजन से अपनी पहली ट्रॉफी जीतने का इंतजार कर रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2026 में खत्म करना चाहेगी. इसके लिए फ्रेंचाइजी ने धाकड़ क्रिकेटर्स की फौज तैयार कर ली है. रिटेन किए गए खिलाड़ियों के अलावा फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2026 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में 8 क्रिकेटर्स को खरीदा. 21.8 करोड़ रुपये के साथ ऑक्शन में उतरी दिल्ली कैपिटल्स को दो खिलाड़ी बेहद ही कम दाम में मिल गए. इन दोनों में ही अकेले दम पर मैच जिताने की काबिलियत है.

बेस प्राइस पर मिले मिलर
दिल्ली ने ऑक्शन की शुरुआत धमाकेदार तरीके से की और डेविड मिलर को उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये में ही खरीद लिया. मिलर दूसरे खिलाड़ी थे, जिनकी बोली लगी, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि तब किसी भी टीम ने इस स्टार बल्लेबाज में दिलचस्पी नहीं दिखाई, जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने तेजी दिखाते हुए साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी स्टार को उनके बेस प्राइस पर ही अपनी टीम में शामिल कर लिया.

डकेट भी सस्ते में शामिल
2020 की रनरअप दिल्ली कैपिटल्स ने दूसरे सेट में भी मौके का फायदा उठाया और इंग्लैंड के ओपनर बेन डकेट को भी सस्ते में खरीद लिया. डकेट का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था. इस बार भी बाकी टीमों की तरफ से कोई बोली नहीं आई, जिससे दिल्ली को बिना किसी मुकाबले के डकेट मिल गए. डकेट के आने के साथ अक्षर पटेल की अगुवाई वाली इस टीम ने एक और फायदेमंद सौदा कर लिया. मिलर और डकेट दोनों ही तूफानी बल्लेबाजी में माहिर हैं. ऐसे में अगर उन्हें प्लेइंग-11 में मौका मिलता है तो दिल्ली के लिए वह ट्रॉफी जीतने का काम आसान कर सकते हैं. देखना दिलचस्प होगा कि इन दोनों स्टार्स को लेकर टीम की क्या रणनीति रहने वाली है.

बेन डकेट को दिल्ली ने दो करोड़ में खरीदा.

मिलर ने जताई खुशी
डेविड मिलर ने दिल्ली कैपिटल्स द्वारा चुने जाने पर अपनी खुशी व्यक्त की और कहा कि वह अपने साउथ अफ्रीका टीम के साथी ट्रिस्टन स्टब्स के साथ खेलने के लिए उत्साहित हैं. स्टार स्पोर्ट्स पर मिलर ने कहा, ‘मैं सच में बहुत उत्साहित हूं. जब मुझे पता चला, तब मैं ट्रेनिंग ग्राउंड से ही आया था. मैं काफी समय से आईपीएल खेल रहा हूं और कुछ टीमों के लिए खेला हूं, इसलिए दिल्ली के लिए खेलने का मौका मिलना सच में रोमांचक है. मैं फ्रेंचाइजी के साथ आगे क्या होगा, इसके लिए उत्सुक हूं.’

दिल्ली ने इन खिलाड़ियों को खरीदा
दिल्ली कैपिटल्स ने ऑक्शन में आठ खिलाड़ी खरीदे और पांच बल्लेबाजों को साइन करके अपनी बैटिंग लाइन-अप को मजबूत करने पर फोकस किया. उन्होंने डेविड मिलर और बेन डकेट के अलावा औकिब नबी, पथुम निसांका, लुंगी एनगिडी, साहिल पारख, पृथ्वी शॉ, काइल जैमीसन को खरीदा. औकिब नबी उनके लिए सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, जो 8 करोड़ 40 लाख रुपये में मिले. पथुम निसांका को चार करोड़ और लुंगी एनगिडी-काइल जैमीसन को दो-दो करोड़ में टीम में शामिल किया.

आईपीएल 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड
अक्षर पटेल, नितीश राणा, अभिषेक पोरेल, अजय मंडल, आशुतोष शर्मा, दुष्मंता चमीरा, करुण नायर, केएल राहुल, कुलदीप यादव, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, समीर रिजवी, टी नटराजन, त्रिपुराना विजय, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, डेविड मिलर, बेन डकेट, औकिब नबी, पथुम निसांका, लुंगी एनगिडी, साहिल पारख, पृथ्वी शॉ, काइल जैमीसन.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *