Headlines

delhi university| Gaurav Gera Story: DU से बीकॉम पास है 300 करोड़ी ‘धुरंधर’ का हिंदुस्तानी जासूस, क्‍या आप पहचानते हैं?

[ad_1]

Last Updated:

Delhi University| Gaurav Gera Story: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ ने 300 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई की है जिसके बाद वह सुर्खियों में है, लेकिन क्‍या आपको पता है कि इस मूवी में हिन्‍दुस्‍तानी जासूस का करिदार निभाने वाले गौरव गेरा दिल्‍ली यूनिवर्सिटी के स्‍टूडेंट रहे हैं.

DU से बीकॉम पास है 300 करोड़ी 'धुरंधर' का हिंदुस्तानी जासूस, आप पहचानते हैं?dhurandhar, Gaurav Gera Story, du, delhi university, bollywood celebrities: गौरव गेरा की कहानी.

Gaurav Gera Story: हाल ही में रिलीज हुई रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है. फिल्म ने अब तक करीब 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है और अभी भी हाउसफुल शोज चल रहे हैं. रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे स्टार्स के रोल की खूब तारीफ हो रही है,लेकिन इस फ‍िल्‍म के एक किरदार ने सबको हैरान कर दिया वह है हिंदुस्तानी जासूस. जी हां, वही जासूस जो फ‍िल्‍म में पाकिस्तान के ल्यारी शहर में मोहम्मद आलम बनकर जूस की दुकान चलाता है और रणवीर के मिशन में मदद करता है.क्‍या आपको पता है फ‍िल्‍म में यह रोल करने वाले गौरव गेरा दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पढ़े हैं. खास बात यह है कि फ‍िल्‍म में उनको कोई पहचान नहीं पाया. जानी मानी फ‍िल्‍ममेकर फराह खान ने गौरव की इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट किया कि मैं कसम खाती हूं कि पूरी फिल्म में मैं आपको पहचान ही नहीं पाई थी.आइए आपको गौरव की पूरी कहानी बताते हैं…

Who is Gaurav Gera: हरियाणा के रहने वाले हैं गौरव

गौरव गेरा का जन्म 23 सितंबर 1973 को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ था. शुरुआती पढ़ाई गुड़गांव में हुई और 1996 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से उन्होंने बीकॉम किया. इसके बाद दिल्ली की एक एकेडमी से फैशन डिजाइनिंग में डिप्लोमा भी लिया. कॉलेज के दिनों से ही गौरव ड्रामा में हिस्सा लेते थे और कॉमेडी करते थे.करीब तीन साल तक गुड़गांव के किंगडम ऑफ ड्रीम्स में लाइव नाटक झुमरू में काम किया. कुछ समय के लिए रेडियो जॉकी का काम भी किया.

कॉमेडी से टीवी और फिल्मों तक

2001 में कॉमेडी शो लाइफ नहीं है लड्डू से गौरव ने टीवी डेब्यू किया. 2004 में फिल्म ‘क्यों हो गया ना’ से बॉलीवुड में एंट्री हुई, लेकिन असली फेम 2003-2006 के टीवी शो ‘जस्सी जैसा कोई नहीं’में अनाड़ी नंदू का रोल निभाकर मिला. 2016 में रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में भी हिस्सा लिया.गौरव हमेशा कॉमेडी करते रहे. उनके सोशल मीडिया वीडियोज में ‘शॉपकीपर’ और ‘छुटकी’ के रोल सबसे पॉपुलर हैं. एक दुकानदार और छुटकी नाम की लड़की के बीच की मजेदार बातचीत देखकर लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो जाते हैं. अपने दोस्त कॉमेडियन कीकू शारदा के साथ भी ढेर सारे फनी वीडियो बनाते रहते हैं.

मिमिक्री का टैलेंट मां से मिला

गौरव एक इंटरव्यू में बताते हैं कि उनकी मां घर पर पड़ोसियों और रिश्तेदारों की नकल करती थीं.एक रिश्तेदार अलग तरीके से बात करते थे.मां उनकी मिमिक्री करतीं तो गौरव को बहुत मजा आता था. मां का ऑब्जर्वेशन पावर कमाल का है और मिमिक्री का ये गुण गौरव को अपनी मां से ही मिला.

‘धुरंधर’ में छा गए गौरव 

फिल्म रिलीज के बाद गौरव ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाली जिसमें कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा और डायरेक्टर आदित्य धर को थैंक कहा. पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. फैंस बधाइयां दे रहे थे और सब हैरान थे कि ये वही गौरव गेरा हैं जो छुटकी और शॉपकीपर बनकर हंसाते थे.’धुरंधर’में गौरव का सीरियस और अनरेकग्नाइजेबल लुक देखकर साफ पता चलता है कि वो सिर्फ कॉमेडी ही नहीं किसी भी रोल में फिट हो सकते हैं. DU से बीकॉम पास ये हरियाणवी लड़का आज 300 करोड़ कमाने वाली ब्लॉकबस्टर का सरप्राइज एलीमेंट बन गया है.

About the Author

Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्‍यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्‍सेस स्‍टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व …और पढ़ें

homecareer

DU से बीकॉम पास है 300 करोड़ी ‘धुरंधर’ का हिंदुस्तानी जासूस, आप पहचानते हैं?

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *