[ad_1]
1. किसी ने मुझसे पूछा- “तुम अपने दिल की सुनते हो या कि दिमाग की?”
मैंने कहा- “घरवाली की!”
2. एक भक्त (भगवान से)- “हे भगवान, 8-10 करोड़ रुपए उधार दे दे. ऊपर आके वापस कर दूंगा, कसम से…”
भगवान- “ऊपर आके ले जा रुपए रेडी रखे हैं.”
3. बहू अपने ससुर से- “बाबू जी इलाइची खत्म हो गयी है, आप आते हुए ले आएंगे?”
ससुर- “बेटा इलाइची तुम्हारी सास का नाम है और हमारे घर में बड़ों का नाम नहीं लिया जाता.”
बहू- “जी ठीक है मैं आगे से ध्यान रखूंगी.”
अगली बार…
बहू- “पिता जी, मां जी खत्म हो गई हैं, बज़ार से लेते आना!”
4. रमेश की शादी थी. दुल्हन की बहन ने जूते चुरा लिए और पैसे मांगने लगी.
रमेश 100 रुपये पकड़ा रहा था. बहन रेट बढ़ाने को बोल रही थी.
तभी वहां संता आ गया.
उसने दुल्हन की बहन से कहा- “जूते लौटा दो, दूल्हे का फोन चुरा लो!”
सब ने पूछा- “वो क्यों?”
संता- “100 क्या 10,000 भी देने को तैयार हो जाएगा!”
5. संता धीरे-धीरे फोन पर बात कर रहा था.
बीवी- “इतनी धीमी आवाज में किससे बात कर रहे हो?”
संता- “अरे बहन है…”
बीवी- “तो इतना धीरे क्यों बात कर रहे हो?”
संता- “तेरी बहन है!”
6. संता- “बताओ, अगर कक्षा के होशियार बच्चे सरकारी नौकरी करते हैं, तो कमजोर बच्चे क्या करते हैं?”
बंता- “पता नहीं.”
संता- “कमजोर बच्चे सरकार चलाते हैं.”
7. कॉलेज की लड़की एक शख्स के पास आई और बोली- “हेलो, मेरा नाम रूबी है, मैं 1 ईयर में हूं, तुम कौन से साल के स्टूडेंट हो?”
शख्स- “मैं अपने बेटे की फीस जमा करने आया हूं.”
इस कहानी से ये सीख मिलती है कि केवल मां ही “संतूर” से नहीं नहाती…
8. एक विवाह का निमंत्रण आया है लेकिन राजू समझ ही नहीं पाया कि बुलाया है मना किया है.
उसकी बीवी ने पूछा- क्या हुआ, ऐसा क्या लिखा है कार्ड में?
राजू- “इसमें लिखा है, ‘आपकी उपस्थिति ही उपहार है, कृप्या उपहार ना लाएं.’”
9. बहुत दिनों बाद पप्पू ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड से बात की.
उसने पूछा- “कैसे हो?”
पप्पू- “आंखों मे चुभन, दिल में जलन, सांसें भी हैं कुछ थमी-थमी सी, है सब तरफ धुआं-धुआं…”
लड़की ने बीच में टोकते हुए कहा- “अभी तक मेरे इश्क में हो?”
पप्पू- “नहीं पगली, दिल्ली में हूं!”
[ad_2]
Source link