[ad_1]
Last Updated:
Dhurandhar Box Office Collection Day 4: मल्टीस्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ लोगों को पसंद आ रही है. फिल्म ने चौथे दिन सानदार कमाई कर एक नया रिकॉर्ड बना लिया है. फिल्म ने चौथे दिन कितनी कमाई की और क्या-क्या रिकॉर्ड बनाए, चलिए बताते हैं…
रणवीर सिंह अपनी ही पुरानी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं. नई दिल्ली. रणवीर सिंह की लेटेस्ट रिलीज ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा रही है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी यह एक्शन ड्रामा फिल्म लोगों को सिनेमा हाल में खींच रही है. फिल्म को रिलीज हुए आज पांचवां दिन है. फिल्म का चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड सामने आ गया है. चौथे दिन फिल्म ने शानदार कमाई के साथ रणवीर सिंह ने अपनी और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है.
‘धुरंधर’ ने तोड़े रणवीर सिंह के कई रिकॉर्ड
‘धुरंधर’ ने रणवीर सिंह के करियर में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं. यह उनकी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म है, जो ‘पद्मावत’ (26 करोड़) और ‘सिंबा’ (24 करोड़) को पीछे छोड़ चुकी है. 2025 की बॉलीवुड ओपनर्स में यह दूसरी सबसे बड़ी ओपनर है. ‘धुरंधर’ ने चार दिनों में 126 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन कर लिया है, जबकि ‘राम-लीला’ का कुल कलेक्शन 117.53 करोड़ था. यह फिल्म रणवीर के करियर की सबसे तेज 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली रिलीज भी बन गई है.
फिल्म में रणवीर सिंह ने हमजा का किरदार निभाया है, जो एक जासूस है और रहमान के गैंग में घुसपैठ करके उसे खत्म करने की कोशिश करता है, साथ ही भारतीय खुफिया एजेंसियों को ‘आईएसआई’ के साथ उनके रिश्तों की जानकारी देता है.
सबसे लंबी फिल्मों में शुमार हुई धुरंधर
रणवीर सिंह ने फिल्म में एक इंडियन स्पाई का किरदार निभाया है, जो पाकिस्तान में घुसकर मिशन पर है. अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और सारा अर्जुन जैसे सितारों का साथ है. फिल्म की लंबाई 3 घंटे 34 मिनट है, जो बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्मों में शुमार है. क्रिटिक्स ने मिक्स्ड रिव्यू दिए, लेकिन ऑडियंस ने एक्शन, स्टोरी और परफॉर्मेंस की तारीफ की. वर्ल्डवाइड कलेक्शन 140 करोड़ से ऊपर पहुंच चुका है.
फ्लॉप्स के बाद रणवीर की बड़ी जीत
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर इसी तरह फिल्म कमाई करती रही तो वीकेंड तक 150 से 170 करोड़ नेट और वर्ल्डवाइड 250 करोड़ पार कर सकती है. यह रणवीर के लिए ’83’ और ‘रॉकी और रानी’ जैसे फ्लॉप्स के बाद बड़ी जीत है.
About the Author
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
[ad_2]
Source link