Headlines

Dhurandhar Movie worldwide box office collection day 6:दुनियाभर में छाई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’, छठे दिन ‘सितारे जमीन पर’ को चटाई धूल

[ad_1]

Last Updated:

Dhurandhar worldwide box office collection day 6: एक्शन से भरपूर स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर का दुनियाभर में डंका बज रहा है. अब यह मूवी वर्ल्डवाइड 300 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री मारने के लिए तैयार है. इस बीच ‘धुरंधर’ ने आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ की कमाई को पीछे छोड़ दिया है और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस 270 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है.

ख़बरें फटाफट

दुनियाभर में छाई रणवीर सिंह की 'धुरंधर', छठे दिन 'सितारे जमीन पर' को चटाई धूलविदेशों में बज रहा रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का डंका.

नई दिल्ली. रणवीर सिंह की स्पाई-थ्रिलर फिल्म धुरंधर की रिलीज को एक हफ्ता पूरा होने वाला है. पिछले शुक्रवार रिलीज हुई यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर दनादन नोट छाप रही है. कमाल की बात है कि हर दिन मूवी का डबल डिजिट में कलेक्शन हो रहा है. देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी रणवीर सिंह की फिल्म खूब बिजनेस कर रही है. इस बीच ‘धुरंधर’ ने आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

धुरंधर के निर्माता जियो स्टूडियोज ने गुरुवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि फिल्म ने भारत में नेट 188.60 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म को 28.60 करोड़ की ओपनिंग मिली थी और फिर वीकेंड पर 33.10 करोड़ और 44.80 करोड़ कमाए. ‘धुरंधर’ ने सप्ताह के दिनों (वीकडेज) में भी बढ़िया प्रदर्शन जारी रखा. सोमवार, मंगलवार और बुधवार को 24.60 करोड़, 28.60 करोड़ और 29.30 करोड़ का बिजनेस किया.

View this post on Instagram



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *