Headlines

Dinesh Karthik becomes mentor and batting coach of London Spirit: दिनेश कार्तिक को विदेश में मिली नौकरी, आरसीबी वाला करेंगे काम

[ad_1]

Last Updated:

दिनेश कार्तिक द हंड्रेड की टीम लंदन स्पिरिट के मेंटर और बैटिंग कोच बनाए गए हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में भी पहले से यही भूमिका निभाते हैं. दाएं हाथ के बल्लेबाज कार्तिक ने भारत के लिए 6 टेस्ट, 94 वनडे और 60 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं.

दिनेश कार्तिक को विदेश में मिली नौकरी, आरसीबी वाला करेंगे कामदिनेश कार्तिक लंदन में बने कोच.

नई दिल्ली. पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को लंदन में नई नौकरी मिली है. उन्हें द हंड्रेड की टीम लंदन स्पिरिट के मेंटर और बैटिंग कोच बनाया गया है. फ्रेंचाइजी ने कार्तिक को कोच बनाए जाने का ऐलान किया है. टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने हाल में आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम में इसी भूमिका को संभालते हुए नजर आए थे. कार्तिक अब 2026 हंड्रेड सीजन के लिए लंदन स्पिरिट के मेंटर और बैटिंग कोच के तौर पर चुने जाने के बाद अपनी कला को विदेश में ले जाएंगे. यह पहली बार है जब वह भारत के फ्रेंचाइजी इकोसिस्टम के बाहर सपोर्ट रोल में काम करेंगे.

दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने आईपीएल के पछले सीजन आरसीबी में अपनी गहरी छाप छोड़ी थी. आरसीबी ने पिछली बार 18 साल बाद पहली बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम किया था. लंदन स्पिरिट के क्रिकेट डायरेक्टर, मो बोबट, और हेड कोच, एंडी फ्लावर, दोनों ने 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिताब जीतने के दौरान कार्तिक पर बहुत भरोसा किया था. अब वे कार्तिक को लॉर्ड्स में ले आए हैं. उन्हें यकीन है कि उन्होंने बेंगलुरु के बैटिंग ग्रुप में जो क्लैरिटी लाई है, उसे 100-बॉल फॉर्मेट में भी दोहराया जा सकता है.

दिनेश कार्तिक लंदन में बने कोच.

‘कार्तिक का अनुभव हमारे लिए अमूल्य साबित होगा’
दिनेश कार्तिक पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग से इतर सहयोगी स्टाफ की भूमिका निभाएंगे. वह आईपीएल चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के साथ इसी भूमिका में काम करते हैं. लंदन स्पिरिट के क्रिकेट निदेशक मो बोबाट ने एक बयान में कहा, ‘डीके (दिनेश कार्तिक) का लंदन स्पिरिट में स्वागत करना हमारे लिए खुशी की बात है. उन्हें क्रिकेट का बहुत अच्छा ज्ञान है और खेल के सबसे छोटे प्रारूप में फ्रेंचाइजी क्रिकेट में उनका व्यापक अनुभव हमारे लिए अमूल्य साबित होगा.’

40 वर्षीय कार्तिक आईएलटी20 लीग में शारजाह वॉरियर्स की टीम में हैं शामिल
कार्तिक ने आईपीएल 2024 के बाद घरेलू क्रिकेट में एक खिलाड़ी के रूप में अपना करियर समाप्त कर दिया था, लेकिन वे अन्य लीग में खेलते हैं. 40 वर्षीय कार्तिक वर्तमान में यूएई की आईएलटी20 लीग में शारजाह वॉरियर्स की टीम में शामिल हैं. वह एसए20 के पिछले यत्र में पार्ल रॉयल्स की तरफ से खेले थे.

‘कार्तिक ने कहा, ‘लंदन स्पिरिट से जुड़ने का यह कितना शानदार समय है. मैं वास्तव में इसके लिए उत्साहित हूं. लॉर्ड्स में काम करते हुए गर्मियां बिताना सचमुच सपना सच होने जैसा है. यह वही मैदान है जहां मैंने भारत की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था. लॉर्ड्स मेरे दिल के बहुत करीब है. मैं अगले साल कुछ असाधारण क्रिकेटरों के साथ काम करने के लिए बेहद उत्सुक हूं.’ कार्तिक ने भारत के लिए 26 टेस्ट, 94 वनडे और 60 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं’

वार्नर-विलियम्सन जैसे दिग्गज लंदन स्पिरिट से खेलेंगे
लंदन स्पिरिट को उम्मीद है कि नामी गिरानी चेहरे और युवा जोश का मिश्रण उन्हें नई राह दिखाने में मदद करेगा. द हंड्रेड के पांच सीजन में वे कभी फाइनल में नहीं पहुंचे हैं. फिर भी टीम के पास मुकाबला करने के लिए काफी अनुभव है . डेविड वार्नर, केन विलियमसन, जेमी स्मिथ, एश्टन टर्नर और जेमी ओवरटन इस टीम में शामिल हैं.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

दिनेश कार्तिक को विदेश में मिली नौकरी, आरसीबी वाला करेंगे काम

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *