Headlines

ENG vs AUS: जल्दी विकेट लेकर इतरा रहा था ऑस्ट्रेलिया, फिर डकेट की डकैती से उड़ गए कंगारुओं के होश

[ad_1]

Last Updated:

ENG vs AUS Champions Trophy: इंग्लैंड के बेन डकैट ने चैंपियंस ट्रॉफी में तूफानी बैटिंग कर कंगारुओं के होश उड़ा दिए. बेन डकेट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ 95 गेंद में शतक ठोका.

जल्दी विकेट लेकर इतरा रहा था ऑस्ट्रेलिया, फिर डकेट की डकैती से उड़ गए होश

ENG vs AUS: बेन डकेट ने 95 गेंदों पर अपना पूरा किया.

हाइलाइट्स

  • बेन डकेट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक बनाया.
  • डकेट ने महज 95 गेंदों में अपना शतक पूरा किया.
  • यह इंग्लिश ओपनर का 20 मैच में तीसरा शतक है.

नई दिल्ली. इंग्लैंड के बेन डकैट ने चैंपियंस ट्रॉफी में तूफानी बैटिंग कर कंगारुओं के होश उड़ा दिए. बेन डकेट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तब शानदार शतक बनाया जब इंग्लैंड ने 6 ओवर के भीतर 2 विकेट गंवा दिए थे. डकेट ने सिर्फ शतक नहीं बनाया, बल्कि अटैकिंग बैटिंग से ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर भी धकेल दिया. उन्होंने 95 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. यह उनका तीसरा वनडे शतक है.

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच शनिवार को लाहौर में मुकाबला हुआ. यह चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों ही टीमों का पहला मैच है. ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग की. ऑस्ट्रेलियन कप्तान स्टीव स्मिथ का फैसला शुरू में सही नजर आया. ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के 2 विकेट 43 रन के भीतर झटक लिए. फिल सॉल्ट 10 और जैमी स्मिथ 15 रन बनाकर आउट हुए. ऑस्ट्रेलियन बॉलर शुरुआती कामयाबी से इतराने लगे थे लेकिन बेन डकेट ने जो रूट के साथ मिलकर कंगारुओं की खुशी काफूर कर दी.

बेन डकेट और जो रूट ने महज 25.4 ओवर में 158 रन जोड़कर इंग्लिश टीम को बड़े स्कोर की ओर बढ़ाया. रूट 68 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन बेन डकेट शतक से पहले नहीं माने. उन्होंने रूट के आउट होने के ठीक बाद अगले ओवर में लगातार दो चौके मारकर शतक पूरा किया. उन्होंने 100 रन तक पहुंचने के दौरान एक छक्का और 11 चौके लगाए.

टूर्नामेंट में शतक लगाने वाले छठे बैटर बने डकेट
30 साल के बेन डकेट मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी में शतक बनाने वाले छठे बैटर हैं. न्यूजीलैंड के विल यंग टूर्नामेंट में शतक लगाने वाले पहले बैटर हैं. न्यूजीलैंड के ही टॉम लेथम, भारत के शुभमन गिल, दक्षिण अफ्रीका के रियान रिकल्टन और बांग्लादेश के तौहीद हृदॉय भी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शतक लगा चुके हैं.

homecricket

जल्दी विकेट लेकर इतरा रहा था ऑस्ट्रेलिया, फिर डकेट की डकैती से उड़ गए होश

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *