[ad_1]
Last Updated:
न्यूज 18 से एक्सक्लूसिव बातचीत में पूर्व क्रिकेटर ने कोच गंबीर को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिस शख्स को पिच पढ़ना ना आता है जो जबरदस्ती अपनी चलाता हो और जिसके पास सिर्फ टी-20 में कोचिंग का अनुभव हो उसको टेस्ट …और पढ़ें
तीन सीरीज लगातार हारने के बाद क्यों नहीं हटाए गए कोच गंभीर-मनोज तिवारी
नई दिल्ली. घास वाली पिच पर दो स्पिनर खिलाना, तेज गेंदबाजी के माकूल परिस्थिति में पहले बल्लबाजी करना और लगातार बिना सिर पैर के चेंज करना गौतम गंभीर को क्लूलेस कोच बनाता है ये कहना है पूर्व क्रिकेटर और बंगाल के स्पोर्ट्स मिनिस्टर मनोज तिवारी का. न्यूज 18 से एक्सक्लूसिव बातचीत में मनोज तिवारी ने लगातार हार के पीछे की बड़ी वजह कोच गंभीर की सोच को बताया है .
न्यूज 18 से एक्सक्लूसिव बातचीत में मनोज तिवारी ने अपने करियर और हाल में लगातार हार झेल रही टीम इंडिया पर खुलकर बातचीत की. मनोज ने कहा कि बहुत जल्दी ही रोहित शर्मा और कोच गौतम गंभीर के बीच में कोई बड़ा विवाद सामने आएगा और ये जोड़ी चैंपियंस ट्रॉफी के बाद टूट जाएगी.
बिना ज्ञान के चला रहे है टीम, कर रहे है नुकसान
पहले न्यूजीलैंड के 3-0 से हार और फिर ऑस्ट्रेलिया में 3-1 से हार ने भारतीय क्रिकेट में चल रही उठापटक को सामने ला दिया है. पिछले कुछ दिनों से कोच गंभीर पर बड़े आरोप लगाने वाले मनोज तिवारी से न्यूज 18 से एक्सक्लूसिव बातचीत में कई अहम बातों पर चर्चा की. कोच का मुददा आते भी मनोज तिवारी ने कहा कि सिडनी टेस्ट की पिच पढ़ने में कोच और कप्तान फेल रहे , बैंगलुरु में न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहेल बल्लेबाजी करना, पर्थ में अश्विन की जगह सुदर को खिलाना जैसे बचकाने फैसले थे जो साफ दर्शाते है कि कोच के पास डे क्रिकेट का कोई ज्ञान नही है . आईपीएल जीतने के बाद पीआर ऐजेंसी ने ऐसा माहौल बनाया कि वो गौतम से बेहतर कोई कोच नहीं जबकि सारा श्रेय हेड कोच चंद्रकंत पंडित को जाना चाहिए था. मनोज ने आगे कहा कि अश्विन के रिटायरमेंट के पीछे भी कोच का हाथ है क्योंकि वो एक सीनियर खिलाड़ी को हैंडल नहीं कर पाए.
तीन सीरीज हार के बाद बाहर होने चाहिए गंभीर
पहले श्रीलंका, फिर न्यूजीलैंड और फिर ऑस्ट्रेलिया से हारने वाली भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर को आड़े हाथों लेते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि उनको तो तुरंत हटा देना चाहिए था. न्यूज 18 से एक्सक्लूसिव बातचीत में पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि गौतम को जब टीम मिली तो ग्राफ टीम का बहुत उपर था पर उनकी कोचिंग में टीम रसातल में चली गई. मनोज ने कहा कि जब गौतम कोच बने तो रोहित- विराट को जबरदस्ती खिलाकर अपनी पहली सीरीज जीतना चाहते थे पर टीम हार गई. चैंपियंस ट्रॉफी में टीम नहीं जीती तो कोच का जाना तय है बशर्ते कोई बड़ा हाथ उनको बचा ना ले. बड़े हाथ के सवाल पर मनोज हंसकर जवाब टाल गए.
पहले कप्तान चलाते थे टीम अब कोच !
न्यूज 18 से एक्सक्लूसिव बातचीत में पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि पहले जमाने में कप्तान ही टीम को चलाता था वो चाहे कपिल पाजी हो सनी सर हो, सौरव भाई हो धोनी हो या विराट हो सभी टीम को चलाते थे और अपने हिसाब से खिलाड़ी खिलाते थे और वो खिलाड़ी परफॉर्म करता था . रोहित द्रविड़ के साथ टीम को सही चला रहे थे पर जब से गंभीर आए वो टीम बना रहे है और बहुत जल्दी ही कोच और कप्तान के बीच मतभेद सामने आएगा.
चैंपियंस ट्रॉफी पर भविष्यवाणी
न्यूज 18 से एक्सक्लूसिव बातचीत में पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने कहा कि बिना जसप्रीत बुमराह के बिना चैंपियंस ट्रॉफी जीतना बहुत मुश्किल है. मनोज ने चैंपियंस ट्रॉफी के सेलेक्शन पर सवाल भी उठाए, उन्होंने कहा कि टीम में एक तेज गेंदबाज की कभी है और वो चाहते है कि सूर्यकुमार को टीम में जगह मिलनी चाहिए थी. मिडिल आर्डर में सभी बल्लेबाज एक शैली के है जो चुने गए जहां दूर दर्शिता की कमी नजर आई.टीम में चार स्पिनर चुने जाने पर भी मनोज ने कहा कि एक कलाई का स्पिनर टीम में होता तो बेहतर रहता दो बाएं हाथ का स्पिनर चुनना समझ से परे है .
New Delhi,Delhi
January 28, 2025, 17:20 IST
[ad_2]
Source link