[ad_1]

Last Updated:
Fateh Game Changer Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर दो मच अवेटेड फिल्मेंः फतेह और गेम चेंजर रिलीज हुई हैं. दोनों ही फिल्मों को लेकर ऑडियंस के बीच लंबे समय से बज बना हुआ था. ओपनिंग डे पर किस फिल्म ने ज्यादा कमाई…और पढ़ें
मुंबई. बॉक्स ऑफिस पर दो पैन इंडिया फिल्म रिलीज हुई. पहली राम चरण और कियारा आडवाणी की ‘गेम चेंजर’ और दूसरी सोनू सूद की ‘फतेह’ है. दोनों ही फिल्मों के ट्रेलर को खूब पसंद किया गया था. सोनू फतेह में लीड रोल में हैं और उनके अपॉजिट जैकलीन फर्नांडीज हैं. सोनू ने खुद फिल्म को डायरेक्ट भी किया है. वहीं, गेम चेंजर के डायरेक्टर शंकर है. एक क्राइम थ्रिलर है, तो दूसरी पॉलिटिकल थ्रिलर है. दोनों में एक्शन की भरमार है. दोनों ही फिल्मों को ऑडियंस से मिला-जुला रिस्पांस मिला है. लेकिन कलेक्शन ने बता दिया है पहले दिन कौन-सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भारी पड़ी है.
बात करते हैं, पहले सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ की. साइबर क्राइम पर आधारित इस फिल्म में सोनू को पहली बार एक्शन अवतार में देखा गया. फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यूज मिले हैं. फिर भी ऑडियंस को सिनेमाघरों तक खींचकर लाने में विफल रही. ट्रेड एनालिस्ट्स ने सोनू की ‘फतेह’ का पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का अंदाजा 70 लाख रुपए से 1 करोड़ रुपए कमाने का अंदाजा लगाया था, लेकिन फिल्म ने इससे अच्छा कलेक्शन किया.
सोनू सूद की ‘फतेह’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘फतेह’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 2.45 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. ‘फतेह’ का बॉक्स ऑफिस पर सीधे तौर पर राम चरण की ‘गेम चेंजर’ से मुकाबला है. ‘गेम चेंजर’ के हिंदी वर्जन ने ही फतेह से दो गुना से ज्यादा का यानी 7 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है.
‘गेम चेंजर’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कमाए इतने करोड़
रिपोर्ट के मुताबिक, ‘गेम चेंजर’ ने ओपनिंग डे में सबसे ज्यादा कलेक्शन तेलुगु वर्जन में 42 करोड़ रुपए कमाए. इसके बाद हिंदी में 7 करोड़ रुपए कमाए. वहीं, तमिल में 2.1 करोड़, कन्नड़ में 10 लाख रुपए और मलयालम में 5 लाख रुपए कमाए हैं. फिल्म ने कुल 51.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन भारत में किया. बतौर सोलो लीड यह राम चरण के करियर की पहली फिल्म है, जिसने ओपनिंग डे पर इतना कलेक्शन किया है.
[ad_2]
Source link